Batwara 1947 Box Office: फर्स्ट डे कितना कमाएगी सनी देओल की बंटवारा 1947, 'आवारापन 2' से आधी रह सकती है कमाई

Published : Aug 14, 2026, 02:18 PM IST
Batwara 1947 Trailer

सार

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की ओपनिंग कमजोर रहने का अनुमान है। 14 अगस्त को रिलीज फिल्म 'आवारापन 2' से पहले दिन काफी पीछे रह सकती है।

Batwara 1947 Box Office Prediction: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले 14 अगस्त को रिलीज हुई। 'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' जैसी कामयाब फिल्मों के बाद सनी देओल की फिल्म से एक बार फिर बॉक्सऑफिस पर धमाल मचाने की उम्मीद है। 'बॉर्डर 2' ने मिली-जुली और कुछ नकारात्मक समीक्षाओं के बावजूद भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में उम्मीद थी कि इसका फायदा सनी देओल की अगली फिल्म 'बंटवारा 1947' को भी मिलेगा। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले के आंकड़े कुछ अलग तस्वीर दिखा रहे हैं।

14 अगस्त को रिलीज हुई 'बंटवारा 1947' पहले दिन की कमाई के मामले में 'आवारापन 2' (Awarapan 2) से काफी पीछे नजर आ रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, सनी देओल की फिल्म को ओपनिंग डे पर बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

'आवारापन 2' से एडवांस बुकिंग में पिछड़ी 'बंटवारा 1947'

14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। शुरुआती एडवांस बुकिंग में सनी देओल की फिल्म 'आवारापन 2' से काफी पीछे है। 'आवारापन 2' को सीक्वल होने का फायदा मिल रहा है और फिल्म की प्री-सेल्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके मुकाबले 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। एडवांस बुकिंग के इस अंतर का असर फिल्म को लेकर दर्शकों की धारणा पर भी पड़ सकता है। कम प्री-सेल्स के कारण फिल्म के बारे में नेगेटिव सोच बनने की संभावना है और फिलहाल दर्शकों में पहले दिन टिकट खरीदने की कोई खास जल्दबाजी नजर नहीं आ रही है।

'बंटवारा 1947' की ओपनिंग डे कितना रहेगी कमाई?

कुल मिलाकर, 'बंटवारा 1947' की बॉक्स ऑफिस सफलता वर्ड ऑफ माउथ पर काफी निर्भर करेगी। अगर फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है, तो स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के दौरान इसकी कमाई में तेजी आ सकती है। लेकिन पहले दिन के शुरुआती अनुमान फिलहाल सनी देओल की फिल्म के लिए बहुत मजबूत नहीं हैं। अनुमान है कि 'बंटवारा 1947' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन करीब 6-9 करोड़ रुपये नेट कमा सकती है।

ओपनिंग डे कितना कमाएगी 'आवारापन 2'?

वहीं, इमरान हाशमी की फिल्म'आवारापन 2' से करीब 17-20 करोड़ रुपये नेट ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं, तो सनी देओल की फिल्म पहले दिन की कमाई में 'आवारापन 2' से काफी बड़े अंतर से पीछे रह सकती है। हालांकि, स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी और दर्शकों की प्रतिक्रिया फिल्म के आगे के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को बदल सकती हैं।

क्यों पिछड़ी सनी देओल की 'बंटवारा 1947'

  • सनी देओल के स्टारडम की बड़ी वापसी 'गदर 2' के साथ हुई थी। 'गदर 2' की सफलता में सनी देओल की लोकप्रियता के साथ-साथ फिल्म का नॉस्टेल्जिया फैक्टर भी बड़ी वजह रहा। दर्शक पुराने और पसंदीदा किरदार तारा सिंह को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए सिनेमाघरों तक पहुंचे। लेकिन बंटवारा 1947 के साथ ऐसा नहीं है।
  • इसके बाद 'बॉर्डर 2' को भी सीक्वल होने का फायदा मिला। 'बॉर्डर' से जुड़ी पुरानी यादों और फिल्म के प्रति दर्शकों के जुड़ाव ने इसकी कमाई में अहम भूमिका निभाई। लेकिन 'बंटवारा 1947' के साथ ऐसा कोई नॉस्टेल्जिया फैक्टर नहीं है। फिल्म की कहानी और किरदार नई पेशकश हैं। ऐसे में शुरुआती दर्शकों में रुचि पैदा करने के लिए इसे 'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' जैसा फायदा नहीं मिल रहा है।
  • 'बंटवारा 1947' किसी पुरानी हिट फिल्म के सीक्वल फैक्टर या मजबूत नॉस्टेल्जिया से नहीं जुड़ी है। यही वजह है कि इसकी ओपनिंग डे की क्षमता फिलहाल सीमित नजर आ रही है।

सनी देओल की पॉपुलर इमेज से अलग है 'बंटवारा 1947'

  • सनी देओल ने 'गदर' और 'बॉर्डर' जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच देशभक्ति, सीमा और भारत-पाकिस्तान संघर्ष से जुड़ी एक मजबूत ऑन-स्क्रीन छवि बनाई है। उनकी दमदार आवाज, एक्शन और देशभक्ति से जुड़े किरदारों ने उन्हें आम दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई। इसी लोकप्रिय छवि और दर्शकों के भावनात्मक जुड़ाव ने 'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' की सफलता में भी योगदान दिया।
  • हालांकि, 'बंटवारा 1947' की कहानी भी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है, लेकिन फिल्म में सनी देओल का किरदार उनकी पुरानी लोकप्रिय छवि की तुलना में ज्यादा संयमित नजर आता है। यही अंतर फिल्म के प्रमोशन और दर्शकों के बीच बने शुरुआती बज को प्रभावित करता दिखाई दे रहा है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

यश की ‘Toxic’ में क्या होगा खास? फिल्म की कहानी हुई लीक
8 साल की सगाई फिर भी नहीं बजेगी Pooja Bedi की शादी की शहनाई, जानिए क्यों