यश की ‘Toxic’ में क्या होगा खास? फिल्म की कहानी हुई लीक

Published : Aug 14, 2026, 01:32 PM IST
Toxic movie

सार

यश की मच अवेटेड मूवी 'टॉक्सिक' (Toxic) की कहानी सामने आ गई है। मूवी पोस्ट-इंडिपेंडेंस गोवा से कनेक्टेड है। मूवी को यूए सर्टिफिकेट मिला है। मूवी में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी नजर आएंगी।

साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक‘ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Up) को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म सेंसर बोर्ड से पास हो गया है और इसे U/A सर्टिफिकेट मिला है। खास बात यह है कि फिल्म की कहानी को लेकर भी कुछ नई जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी आजादी के बाद के गोवा की पृष्ठभूमि पर आधारित है। बता दें कि यश की मूवी की स्टोरी किस पर बेस्ड है, ये जानने के लिए फैंस काफी बेचैन थे।

गोवा से जुड़ी है 'टॉक्सिक' की कहानी

‘Toxic’ को लेकर सबसे दिलचस्प जानकारी इसकी कहानी की सेटिंग को लेकर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कहानी पोस्ट-इंडिपेंडेंस गोवा में सेट है। कहानी में गोवा के उस दौर को दिखाया जाएगा, जब राज्य में सोशल और पॉलिटिकल बदलावों का दौर चल रहा था। फिल्म इसी पृष्ठभूमि में अपने किरदारों और उनकी दुनिया की कहानी आगे बढ़ाएगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की कहानी को लेकर कोई लीड नहीं दिया है। इसलिए यश के किरदार और कहानी के कई पहलू अभी भी रहस्य बने हुए हैं।

यश का दिखेगा बिल्कुल अलग अंदाज

‘Toxic’ में यश का किरदार उनके अब तक के कई फेमस किरदारों से अलग नजर आने वाला है। फिल्म के पोस्टर और टीजर से संकेत मिले हैं कि उनका किरदार काफी डार्क और रहस्यमयी है। फिल्म का टाइटल भी इसे एक सामान्य एक्शन फिल्म से अलग बनाता है। ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ नाम से ही संकेत मिलता है कि फिल्म में एक फेयरीटेल जैसी दुनिया के साथ गंभीर और एडल्ट सब्जेक्ट का मेल देखने को मिल सकता है।

Toxic को मिला U/A सर्टिफिकेट

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘Toxic’ को U/A सर्टिफिकेट दिया गया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ हिस्सों में बदलाव के बाद इसे रिलीज के लिए मंजूरी दी है। फिल्म की अवधि करीब 2 घंटे 54 मिनट बताई जा रही है।

और पढ़ें: ‘लाफ्टर शेफ’ के बाद बड़े बजट की फिल्म में Elvish Yadav एंट्री, इन 2 हसीनाओं संग आएंगे नजर

फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े कलाकार

‘Toxic’ में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार भी अहम किरदार में नजर आएंगे। मूवी का टेलर आउट हो चुका है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें: 2026 में 7 बॉलीवुड स्टार्स मचाएंगे साउथ में तहलका, एक हसीना 3 फिल्मों से करेगी धमाका

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

8 साल की सगाई फिर भी नहीं बजेगी Pooja Bedi की शादी की शहनाई, जानिए क्यों
Batwara 1947 Film Review: 'बंटवारा 1947' में छा गए सनी देओल-करण देओल, जानिए कैसी है फिल्म?