एल्विश यादव ‘लाफ्टर शेफ’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं। वह ‘मालामाल वीकली 2’ में परेश रावल, रितेश देशमुख, राजपाल यादव, शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन के साथ नजर आएंगे।

बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्मों की बात हो और ‘मालामाल वीकली’ का नाम न आए, ऐसा भला कैसे हो सकता है। साल 2006 में रिलीज हुई यह फिल्म अपनी जबरदस्त कॉमेडी, मजेदार किरदारों और शानदार कलाकारों की वजह से दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई थी। फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, रितेश देशमुख और कई कलाकारों ने ऐसा मनोरंजन किया कि आज भी इसके कई सीन और किरदार लोगों को याद हैं। अब इस हिट कॉमेडी फिल्म की फ्रेंचाइजी आगे बढ़ने वाली है। ‘मालामाल वीकली 2’ को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी, लेकिन अब फिल्म की कास्ट को लेकर नई जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि इस बार एल्विश यादव भी फिल्म का हिस्सा होंगे।

‘मालामाल वीकली 2’ की चर्चा कैसे शुरू हुई?

‘मालामाल वीकली 2’ को लेकर चर्चा उस वक्त तेज हुई, जब परेश रावल ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट किया। इसके बाद एल्विश यादव भी लगातार फिल्म को लेकर पोस्ट करते नजर आए। एल्विश ने अब खुद फिल्म का हिस्सा होने की पुष्टि की है। यह उनके बॉलीवुड करियर की दूसरी फिल्म होगी। बड़े सितारों से सजी इस कॉमेडी फिल्म में काम करने को लेकर एल्विश काफी उत्साहित हैं।

Malamaal Weekly 2: एक साथ नजर आएंगे कई बड़े सितारे

एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की मुख्य कास्ट की झलक भी दिखाई। ‘मालामाल वीकली 2’ में वह पहली बार परेश रावल, रितेश देशमुख और राजपाल यादव जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इतना ही नहीं, फिल्म में रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी भी नजर आएंगी। यानी फिल्म की कास्ट में कॉमेडी के साथ-साथ ग्लैमर और शानदार एक्टिंग का भी तड़का देखने को मिलेगा।

और पढ़ें: ‘तुम्हारी मिस वर्ल्ड वाली इमेज खत्म कर दूंगा’, सुभाष घई ने ऐश्वर्या राय से क्यों कही थी ये SHOCKING बात?

एल्विश यादव का रिएक्शन

एल्विश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि

नई फिल्म नया सफर। मैं बाहर से आया हूं, बॉलीवुड में मेरा कोई नहीं था। आप लोगों के बीच उठकर आया और आपके प्यार ने मुझे बड़े पर्दे तक पहुंचा दिया। आज कुछ भी हूं आपके प्यार की वजह से हूं और इस प्यार की वजह से मैं ‘मालामाल’ हूं।

दूसरी फिल्म में दिखेंगे एल्विश

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर बनने के बाद एल्विश यादव की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। अब वह डिजिटल दुनिया के साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ‘मालामाल वीकली 2’ के साथ वो रेमो डिसूजा की फिल्म में दिखेंगे।

‘मालामाल वीकली’ क्यों खास है फिल्म?

‘मालामाल वीकली’ प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म की कहानी एक गांव और वहां रहने वाले लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी अचानक लॉटरी के पैसे से जुड़े एक मामले के कारण पूरी तरह बदल जाती है।

इसे भी पढ़ें: एल्विश यादव को मिली रेमो डिसूजा की फिल्म, टाइगर श्रॉफ संग करेंगे काम, अंकिता लोखंडे के पति भी बनेंगे पार्ट