
आमिर खान प्रोडक्शंस की नई ऐतिहासिक फिल्म ‘बटवारा 1947’ ने रिलीज होते ही सुर्खियों में जगह बना ली है। सनी देओल स्टारर इस फिल्म का निर्देशन दिग्गज फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी कर रहे हैं, जो एक बार फिर भारतीय सिनेमा में इमोशनल और इंटेंस कहानी लेकर आ रहे हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर सामने आते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। 1947 के देश विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म साहस, दर्द और संघर्ष की अनकही कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने का वादा करती है।
आमिर खान प्रोडक्शंस ने ‘बटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। पोस्टर में दिखाया गया इमोशन, गुस्सा और संघर्ष फिल्म की कहानी की गंभीरता को दर्शाता है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही चर्चा तेज हो गई है। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत सनी देओल और राजकुमार संतोषी की आइकॉनिक जोड़ी की वापसी है। दोनों ने पहले ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। अब 30 साल बाद यह जोड़ी फिर एक बड़े पैमाने की फिल्म में साथ आ रही है, जिससे फैंस में जबरदस्त क्रेज है।
फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रिटी जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। प्रोड्यूसर आमिर खान और अपर्णा पुरोहित हैं।
‘बटवारा 1947’ एक ऐसे नायक की कहानी है जो नफरत और डर के दौर में भी साहस का रास्ता चुनता है। फिल्म विभाजन के समय की भावनात्मक और ऐतिहासिक घटनाओं को बड़े पर्दे पर बेहद दमदार तरीके से पेश करेगी। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी और इसे बंटवारे के दिन को याद करते हुए खास तौर पर रिलीज किया जाएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।