
फॉर्च्यून इंडिया–इंटरब्रांड की ताजा रिपोर्ट ने भारतीय एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। यह रैंकिंग सिर्फ पॉपुलैरिटी या बॉक्स ऑफिस पर आधारित नहीं है, बल्कि इसमें ब्रांड वैल्यू, ट्रस्ट और ग्लोबल अपील जैसे कई पैरामीटर शामिल हैं। रिपोर्ट में एक भारतीय महिला सुपरस्टार ने बिना हालिया बॉलीवुड रिलीज के भी टॉप 3 में जगह बनाकर सभी को चौंका दिया है। इस लिस्ट में शाहरुख खान, विराट कोहली और अन्य दिग्गज शामिल हैं। साथ ही, इस स्टार की नेट वर्थ और प्रति फिल्म फीस भी उनकी ग्लोबल ब्रांड पावर को और मजबूत बनाती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक भारतीय ग्लोबल स्टार जो लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिव थिएट्रिकल रिलीज में नजर नहीं आईं, फिर भी उन्होंने दुनिया की सबसे वैल्यूएबल सेलेब्रिटीज में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत ‘द हीरो : लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाय', 'ऐतराज़', 'फैशन', 'डॉन', 'कृष', 'बर्फी' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी फिल्मों से इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई। फिल्म 'फैशन के लिए इसे नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। अब आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बात कर रहे हैं, जो पिछली बार बॉलीवुड में 2019 में रिलीज हुई 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई दी थीं।
Fortune India–Interbrand रिपोर्ट में विराट कोहली नंबर 1 पर हैं, जबकि शाहरुख खान दूसरे स्थान पर हैं।प्रियंका चोपड़ा तीसरे स्थान पर हैं और टॉप 3 में पहुंचने वाली इकलौती महिला हैं। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी (4), रणवीर सिंह (5), अक्षय कुमार (6), अमिताभ बच्चन (7), सचिन तेंदुलकर (8), आलिया भट्ट (9) और अल्लू अर्जुन (10) शामिल हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा के पास आज की तारीख में 583 करोड़ रुपए की नेट वर्थ है। उनकी अगली फिल्म एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बन रही महेश बाबू स्टारर तेलुगु पैन इंडिया मूवी 'वाराणसी' है, जो 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी नाम का किरदार निभा रही हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए उनकी फीस लगभग 30 करोड़ रुपए है।
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से बाहर निकलकर इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ बनाई। ‘Quantico’ से लेकर ‘Baywatch’, ‘The Matrix Resurrections’, ‘Citadel’ और ‘Heads of State’ जैसे प्रोजेक्ट्स ने उन्हें ग्लोबल आइकन बना दिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।