
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। वेलकम फ्रेंचाइजी की ये तीसरी किस्त है, जिसे ग्रैंड लेवल पर तैयार किया गया है। फिल्म में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेकर्स मूवी का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च करने की तैयारी में है और इसकी डेट भी रिवील कर दी गई है। जानते हैं मूवी से जुड़ी पूरी डिटेल…
अक्षय कुमार की इस साल रिलीज हुई पहली फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया। अब फैन्स उनकी अपकमिंग मोस्ट कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल की रिलीज का इंतजार कर रहे है। इसी बीच फिल्म के ट्रेलर का लेकर ताजा खबर समाने आई है। बताया जा रहा है कि मूवी का ट्रेलर 11 जून को रिलीज किया जाएगा और ये करीब 3 मिनट लंबा होगा। खबरों की मानें को मेकर्स फिल्म का ट्रेलर एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च करेंगे। बताया जा रहा है कि इस इवेंट में मूवी की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रहेगी। फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान है। कुछ दिनों पहले मूवी का टाइटल सॉन्ग और एक गाना भी रिलीज किया गया था। वहीं, टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।
ये भी पढ़ें... Welcome To The Jungle में काम करने किसे मिली कितनी फीस, 8 स्टार्स में किसकी जेब सबसे ज्यादा भारी
डायरेक्टर अहमद खान की इस फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल में नजर आएंगे। मूवी में उनके साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, दलेर मेहंदी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, उर्वशी रौतेला, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, कीकू शारदा, फिरोज खान, सुदेश बेरी, और वृहि कोडवारा नजर आएंगे।
आपको बता दें कि वेलकम टू द जंगल, वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरा फिल्म है, जो 26 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके पहले आई इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाका किया था। वेलकम का पहला पार्ट 2007 में आया था, जबकि दूसरा पार्ट 2015 में रिलीज हुआ था।
ये भी पढ़ें... Akshay Kumar Full Entertainment Movies: अक्षय कुमार की धांसू मनोरंजन वाली 6 फिल्में, OTT पर ले मजा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।