'वो पैडेड ब्रा पहनने को कहते थे', जाह्नवी के बाद तापसी पन्नू का पुराना बयान हो रहा वायरल

Published : Jun 09, 2026, 09:31 AM IST
tapsee pannu

सार

Taapsee Pannu Statement: ‘पेद्दी’ के किन सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हो रहा है? तापसी पन्नू ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस को लेकर क्या खुलासा किया था? जाह्नवी कपूर ने अपने किरदार को लेकर उठे विवाद पर क्या सफाई दी है?

जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ (janhvi kapoor peddi controversy) को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के बीच एक्ट्रेस तापसी पन्नू का पुराना बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। तापसी ने पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस के लुक और ग्लैमर पर जरूरत से ज्यादा फोकस को लेकर कई गंभीर खुलासे किए थे।

‘पेद्दी’ के सीन्स पर विवाद, जाह्नवी कपूर पर उठे सवाल

इन दिनों जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म ‘पेद्दी’ के कुछ सेन्शुअल और ग्लैमरस सीन्स को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं कि फिल्म में महिला किरदार को कहानी और अभिनय से ज्यादा उसके शारीरिक आकर्षण के जरिए क्यों दिखाया गया। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि साउथ फिल्मों में कई बार हीरोइनों को उनके किरदार से ज्यादा उनकी खूबसूरती और ग्लैमर के बेस्ड पर पेश किया जाता है।

डायरेक्टर पर डाली गई जिम्मेदारी

विवाद बढ़ने के बाद जाह्नवी कपूर ने अपनी सफाई में कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके किरदार को फिल्म में इस तरह पेश किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना की क्रिएटिव विजन को जिम्मेदार बताया।

तापसी पन्नू का पुराना बयान फिर चर्चा में

इसी बहस के बीच तापसी पन्नू का एक पुराना इंटरव्यू दोबारा वायरल हो गया है। तापसी, जिन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है, ने पहले कहा था कि साउथ इंडस्ट्री में कई बार एक्ट्रेसेस के लुक्स और बॉडी प्रेजेंटेशन पर ज्यादा फोकस दिया जाता है।

‘पैडेड ब्रा’ और असहज अनुभव का दावा

तापसी ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि कुछ मौकों पर एक्ट्रेसेस से यह तक कहा जाता था कि वे पैडेड ब्रा पहनें ताकि कैमरे पर उनका लुक ज्यादा अट्रैक्टिव और बोल्ड  दिखे। उनके मुताबिक, ऐसी बातें सीधे नहीं बल्कि स्टाइलिंग या असिस्टेंट टीम के जरिए बताई जाती थीं, जिससे कई बार असहज स्थिति पैदा हो जाती थी। उन्होंने यह भी कहा था कि शूटिंग के दौरान अगर लुक अपेक्षा के अनुसार नहीं दिखता, तो दोबारा बदलाव के लिए कहा जाता था, जो कई बार मानसिक रूप से असहज करने वाला अनुभव होता है।

और पढ़ें: रणवीर सिंह की सबसे महंगी फिल्म आखिर क्यों हुईं बंद? 8 साल बाद सामने आई बड़ी वजह

कैमरा एंगल और ग्लैमर पर बहस

तापसी ने यह भी जिक्र किया था कि कुछ फिल्मों में कैमरा एंगल्स खासकर शरीर के कुछ हिस्सों पर ज्यादा फोकस करते हैं। उनके अनुसार, ऐसा दर्शकों की कल्पना और फिल्म की ग्लैमरस अपील को बढ़ाने के लिए किया जाता है।

पुरानी बहस फिर क्यों उठी?

‘पेद्दी’ विवाद के बीच यह सवाल फिर से उठ खड़ा हुआ है कि क्या फिल्म इंडस्ट्री में महिला किरदारों को उनकी एक्टिंग और कहानी के लिए याद किया जाना चाहिए या फिर उन्हें सिर्फ ग्लैमर और आकर्षण के नजरिए से ही पेश किया जाना चाहिए। यह बहस नई नहीं है, लेकिन हर बार किसी नई फिल्म या बयान के साथ यह मुद्दा फिर से चर्चा में आ जाता है।

और भी पढ़ें: 'पेद्दी' स्टार राम चरण की बहन श्रीजा का दर्दनाक सच, 15 महीने में कैसे बदली पूरी जिंदगी?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Peddi Collection Day 5: जान्हवी कपूर विवाद के बीच भयंकर गिरी 'पेद्दी'! 5वें दिन की इतनी कमाई
जान्हवी कपूर के ‘Peddi’ सीन्स पर बवाल! जया बच्चन ने खोला पुराना राज, कंगना रनौत क्या कह गईं