Ram Charan sister Sreeja Konidela self mastery journey: राम चरण की बहन श्रीजा कोनिडेला ने ‘विक्टिमहुड’ से बाहर निकलने का दावा क्यों किया? क्या 15 महीने का प्रोजेक्ट उनकी जिंदगी बदल गया? क्या दर्द ही उनकी पहचान बन चुका था? क्या उन्होंने सच में अपनी सोच बदल दी? क्या पारिवारिक और निजी संघर्षों ने उन्हें इतना प्रभावित किया? 

राम चरण की बहन और चिरंजीवी की बेटी श्रीजा कोनिडेला एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी विवाद या पारिवारिक चर्चा की वजह से नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल ग्रोथ जर्नी को लेकर। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के दर्द, संघर्ष और मानसिक स्थिति पर खुलकर बात की। श्रीजा ने बताया कि कैसे वे लंबे समय तक खुद को ‘विक्टिम’ मानती रहीं, लेकिन एक 15 महीने के सेल्फ मास्टरी प्रोजेक्ट ने उनकी सोच पूरी तरह बदल दी। अब वे अपनी पहचान को दर्द से आगे बढ़कर देखती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विक्टिमहुड से बाहर निकलीं राम चरण की बहन श्रीजा

श्रीजा कोनिडेला ने अपने वीडियो में कहा कि उनकी जिंदगी लंबे समय तक सवालों से भरी रही। जैसे कि “मेरे साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है?” लेकिन अब उन्होंने खुद को उस मानसिक स्थिति से बाहर निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि अब वे समझती हैं कि जिंदगी सिर्फ उनके साथ होती घटनाओं का नाम नहीं है, बल्कि इसे खुद भी बनाया जा सकता है।

श्रीजा का दर्द ही उनकी पहचान बन गई थी

श्रीजा ने कहा कि उनकी पहचान लंबे समय तक उनके दर्द और संघर्षों से जुड़ी रही। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी पूरी जिंदगी खुद को अपने दर्द और अतीत से जोड़ा हुआ था। लेकिन अब मैं समझती हूं कि मैं सिर्फ वही नहीं हूं जो मेरे साथ गलत हुआ।” श्रीजा ने बताया कि उन्होंने Sacred Paths के Self Mastery Project में हिस्सा लिया, जिसने उनकी सोच बदल दी। इस प्रोग्राम के बाद उन्होंने खुद को नए नजरिए से देखना शुरू किया और समझा कि इंसान सिर्फ अपने दर्द से परिभाषित नहीं होता।

View post on Instagram

श्रीजा की पर्सनल लाइफ और संघर्षों की कहानी

श्रीजा की निजी जिंदगी भी कई उतार-चढ़ाव से भरी रही है। 2007 में उन्होंने परिवार के विरोध के बीच शादी की थी। उस वक्त श्रीजा 19 साल की थीं और उनके बॉयफ्रेंड शिरीष भारद्वाज 22 साल के। हैदराबाद में आर्य समाज से दोनों ने शादी की तो पूरे देश में यह चर्चा रही थी कि चिरंजीवी की बेटी ने परिवार के खिलाफ जाकर बॉयफ्रेंड से शादी की और अपने लिए मीडिया और पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की है। 2008 में 20 साल की उम्र में श्रीजा ने बेटी निवृति भारद्वाज को जन्म दिया और 2011 में पति शिरीष पर दहेज़ प्रताड़ना और हैरेसमेंट का आरोप लगाते हुए वे अपने घर लौट आईं। 2014 में उनका तलाक ले लिया।

दूसरी शादी भी सिर्फ 4 साल टिक पाई

2016 में बचपन के दोस्त और बिजनेसमैन कल्याण देव से श्रीजा ने दूसरी शादी की, जिनसे 2018 में उनकी बेटी निविष्का का जन्म हुआ। 2022 में कपल अज्ञात कारणों से सेपरेट हो गया। 2023 में खुद कल्याण देव ने सेपरेशन की पुष्टि की। 2024 में कल्याण देव का निधन हो गया।

चिरंजीवी की फैमिली में कौन-कौन?

श्रीजा के अलावा चिरंजीवी की एक बेटी और है, जिसका नाम सुष्मिता कोनिडेला है। सुष्मिता की शादी बिजनेसमैन एलवी विष्णु प्रसाद से 2006 में हुई। दोनों की दो बेटियां समारा और शमिता हैं। बात चिरंजीवी के बेटे और सुपरस्टार राम चरण की करें तो उनकी शादी उपासना से हुई है। कपल के तीन बच्चे क्लिन कारा, अनवीरा देवी और शिवराम हैं।