
राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। 4 जून 2026 को रिलीज हुई इस मास-एक्शन फिल्म ने पहले ही दिन से शानदार कमाई शुरू कर दी। हालांकि फिल्म को जान्हवी कपूर के किरदार के प्रेजेंटेशन को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते दर्शकों की भीड़ कुछ कम हुई है। हालांकि, यह असर वीक डे का भी है। पहले वीकेंड में शानदार कलेक्शन करने के बाद पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट आई। बावजूद इसके यह 250 करोड़ रुपए की कमाई के करीब पहुंच गई है।
Sacnilk रिपोर्ट के मुताबिक़, फिल्म ने पांचवें दिन यानी रिलीज के बाद पहले सोमवार को लगभग 12.05 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में नेट कमाई के मामले में यह फिल्म 150 करोड़ रुपए के माइलस्टोन को पार करते हुए 169.70 करोड़ रुपए के कलेक्शन पर पहुंच गई है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में सोमवार को सिर्फ 1 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसे मिलाने के बाद 5 दिन का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 47 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 201.92 करोड़ रुपए हुआ। वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 248.92 करोड़ रुपए हो गया है। माना जा रहा है कि दूसरे वीकेंड तक फिल्म दुनियाभर में 300 करोड़ के आंकड़े को पार सकती है।
यह भी पढ़ें : 'पेद्दी' स्टार राम चरण की बहन श्रीजा का दर्दनाक सच, 15 महीने में कैसे बदली पूरी जिंदगी?
कुल नेट कलेक्शन : 169.70 करोड़ रुपए
आंकड़ों को देखें तो पाते हैं कि पहले सोमवार (पांचवें दिन) फिल्म की कमाई में चौथे दिन के कलेक्शन के मुकाबले 62.5% की गिरावट आई है।
फिल्म को लगातार जान्हवी कपूर के किरदार ‘Achiyamma’ के प्रेजेंटेशन को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म के कुछ कैमरा एंगल्स और रोमांटिक सीन को लेकर सवाल उठाए हैं।कई दर्शकों ने आरोप लगाया कि फिल्म में महिला किरदार को हाइपर सेक्शुअलाइज किया गया है। दर्शकों का दावा है कि कुछ सीन बिना उचित सहमति के दिखाए गए लगते हैं।
यह भी पढ़ें : जान्हवी कपूर के ‘Peddi’ सीन्स पर बवाल! जया बच्चन ने खोला पुराना राज, कंगना रनौत क्या कह गईं
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।