Hanuman Ansh के बाद Bethlehem Kudumba Unit ने रचा इतिहास, 25 करोड़ में बनी फिल्म ने कमाए 320 करोड़ से ज्यादा

Published : Sep 22, 2026, 06:24 PM IST
'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' के बॉक्स ऑफिस ने रचा इतिहास

सार

Bethlehem Kudumba Unit Box Office: मलयालम फिल्म 'बेथलेहम कुडुंबा यूनिट' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा है। शानदार माउथ पब्लिसिटी से यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है।

2 करोड़ के बजट में बनीं फिल्म हनुमान अंश ने अपनी सलफला से सबको चौंका दिया है। अब मलयालम सिनेमा की फिल्म ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ भी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल कर रही है, जिसकी उम्मीद शायद रिलीज के समय किसी ने नहीं की थी। निविन पॉली और ममिता बैजू की इस फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के साथ ही मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने 33 दिनों में करीब 323 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।

25 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने मचाया बड़ा धमाका

‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ को करीब 25 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। खास बात यह है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़े शुरुआती कलेक्शन के दम पर यह मुकाम हासिल नहीं किया। रिलीज के शुरुआती दिनों में इसकी रफ्तार सामान्य रही, लेकिन दर्शकों की तारीफ और मजबूत माउथ पब्लिसिटी ने फिल्म की कमाई को लगातार बढ़ाया। फिल्म के दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में सिर्फ करीब 5 प्रतिशत की गिरावट आई। आमतौर पर बड़ी फिल्मों की कमाई दूसरे हफ्ते में 50-60 प्रतिशत तक गिर सकती है। लेकिन ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ को दर्शकों की लगातार पसंद का फायदा मिला और फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी रही।

24 दिनों में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा

फिल्म की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने सिर्फ 5 दिनों में 100 करोड़, 12 दिनों में 200 करोड़, 16 दिनों में 250 करोड़ और 24 दिनों में 300 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पार कर लिया। इसके मुकाबले ‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’ को 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में करीब 45 दिन लगे थे। ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ ने बेहद तेज रफ्तार से यह रिकॉर्ड बनाया।

और पढ़ें - 'ऑटो से आओ वरना काम नहीं मिलेगा...', मीका सिंह को स्ट्रगल डेज में इस सिंगर ने दी थी सलाह

भारत में भी बना बड़ा रिकॉर्ड

21 सितंबर तक फिल्म ने भारत में करीब 159 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और लगभग 186 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। अकेले केरल में फिल्म ने 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने केरल में 150 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘वाजा II: बायोपिक ऑफ अ बिलियन ब्रदर्स’ के नाम था, जिसने करीब 130 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत में भी ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ ने ‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’ का भारत में कलेक्शन करीब 157 करोड़ रुपये था।

विदेशों में भी शानदार कमाई

फिल्म ने विदेशों में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अब तक इसने ओवरसीज मार्केट में करीब 14.4 मिलियन डॉलर की कमाई की है। हालांकि ओवरसीज कमाई के मामले में यह अभी भी मोहनलाल की फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ से पीछे है। ‘एल2: एम्पुरान’ ने विदेशों में करीब 16 मिलियन डॉलर कमाए थे। इसके बावजूद ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ ने ममूलू स्टार्स की फिल्मों के बीच निविन पॉली को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है।

मोहनलाल और मम्मूट्टी की फिल्मों से कैसे निकली आगे?

इस फिल्म की खासियत सिर्फ इसका 300 करोड़ क्लब में पहुंचना नहीं है, बल्कि इसका ओवरसीज प्रदर्शन भी चर्चा में है। मोहनलाल की बड़ी फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने विदेशों में करीब 12 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक मम्मूट्टी की कोई भी फिल्म अब तक 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा का ओवरसीज कलेक्शन नहीं कर पाई है। ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ ने 14.4 मिलियन डॉलर के साथ इन आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है।

और पढ़ें - Mandaadi Box Office: ‘मंडाडी’ का बॉक्स ऑफिस जलवा जारी, 2 वीक में 100 करोड़ की छलांग

निविन पॉली के करियर की सबसे बड़ी हिट

‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ निविन पॉली के करियर की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है। इससे पहले ‘सर्वम माया’ की सफलता के बाद अब लगातार एक और बड़ी हिट ने उनके मौजूदा दौर को मजबूत किया है। इससे पहले सामने आई रिपोर्ट में निविन पॉली ने फिल्म की सफलता का श्रेय पूरी टीम और डायरेक्टर गिरीश ए.डी. को दिया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म की कहानी, उम्र के अंतर वाली प्रेम कहानी, ह्यूमर और उसकी पूरी पैकेजिंग दर्शकों को पसंद आई। उन्होंने यह भी कहा था कि फैमिली ऑडियंस भारतीय सिनेमा की रीढ़ है और अगर परिवार किसी फिल्म को पसंद कर लें तो टिकट बिक्री तेजी से बढ़ती है।

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ का डायरेक्शन गिरीश ए.डी. ने किया है। फिल्म में निविन पॉली के साथ ममिता बैजू अहम भूमिका में हैं। कहानी एश्ले नाम की एक युवा महिला और उसके उम्र में बड़े पड़ोसी जस्टिन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में उम्र के अंतर वाले रिश्ते को ह्यूमर, इमोशन और फैमिली ड्रामा के साथ दिखाया गया है। फिल्म में संगीत विष्णु विजय ने दिया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी अजमल साबू और एडिटिंग आकाश जोसेफ वर्गीज ने की है। फिल्म को दिलीश पोथन, फहाद फासिल और श्याम पुष्करन ने प्रोड्यूस किया है।

माउथ पब्लिसिटी ने बदल दिया पूरा खेल

‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ की सबसे बड़ी ताकत इसकी माउथ पब्लिसिटी रही। फिल्म ने शुरुआत में बहुत बड़ा धमाका नहीं किया, लेकिन दर्शकों से मिली तारीफ के कारण सिनेमाघरों में इसकी पकड़ लगातार मजबूत होती गई। यही वजह है कि महंगी और बड़े स्टार्स वाली फिल्मों के बीच सिर्फ 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 4-5 गुना ज्यादा बजट वाली कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। अब ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ की कामयाबी ने यह भी दिखा दिया है कि मलयालम सिनेमा की फिल्में सिर्फ केरल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचकर बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बना सकती हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Celebrity Couple Moments: सितंबर में 4 सेलेब कपल मोमेंट्स, तस्वीरों में देखें प्यारा फैमिली बॉन्ड
'ऑटो से आओ वरना काम नहीं मिलेगा...', मीका सिंह को स्ट्रगल डेज में इस सिंगर ने दी थी सलाह