सितंबर का आखिरी शुक्रवार होगा धमाकेदार! 'हनुमान अंश' की सुनामी के बीच आ रहीं 15 से ज्यादा फ़िल्में

Published : Sep 22, 2026, 04:56 PM IST
New-Upcoming-Movies-India

सार

Upcoming Movies This Friday: सितंबर का आखिरी शुक्रवार बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद खास रहने वाला है। 25 सितंबर को एक साथ कई भाषाओं और अलग-अलग जॉनर की फिल्में थिएटर्स में दस्तक देंगी, जिनमें नानी की ‘द पैराडाइज’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘द वन’ शामिल हैं।

अगस्त में रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर सितम्बर में भी छाई रही। इसके आगे नई फ़िल्में भी उम्मीद के मुताबिक़ बिजनेस नहीं कर सकीं। अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर ‘हैवान’ डिजास्टर साबित हुई। बस ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सितम्बर में बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की लाज बचा ली। वैसे अभी सितम्बर का एक शुक्रवार और बाकी है और इस रोज़ कई फ़िल्में रिलीज हो रही हैं। 25 सितम्बर को थिएटर्स में दस्तक दे रहीं फिल्मों के बारे में हम आपको इस पैकेज में बता रहे हैं। नज़र डालिए सितम्बर के अंतिम शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन सी फ़िल्में आ रही हैं…

1.द पैराडाइज (The Paradise)

जॉनर : एक्शन एडवेंचर ड्रामा

CBFC सर्टिफिकेट : A

यह तेलुगु सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, इंग्लिश और स्पेनिश में भी देखा जा सकेगा। नानी, कयादु लोहार, मोहन बाबू, राघव जुयाल और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का डायरेक्शन श्रीकांत ओडेला ने किया है। फिल्म 24 सितम्बर को रिलीज हो रही है।

2. द वन : फोर्स ऑफ़ फोर्रेस्ट (The Vvaan: Force Of Forrest)

जॉनर : एक्शन एडवेंचर फंतासी थ्रिलर

CBFC सर्टिफिकेट : UA16+

25 सितम्बर को रिलीज हो इस हिंदी फिल्म का डायरेक्शन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, अनूप सोनी, श्वेता तिवारी, मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकारों ने काम किया है।

यह भी पढ़ें : अजय देवगन की 'दृश्यम द कन्क्लूजन' से पहले दृश्यम 4 पर आया अपडेट, डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

3.एवेंजर्स एंडगेम : एनकॉर (Avengers Endgame: Encore)

जॉनर : एक्शन एडवेंचर फंतासी ड्रामा

CBFC सर्टिफिकेट : UA16+

यह हॉलीवुड फिल्म है, जिसका डायरेक्शन जो रुस्सो ने किया है। फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस और मार्क रफैलो जैसे कलाकारों ने काम किया है। 25 सितम्बर को यह फिल्म इंग्लिश के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है।

4.महाकाव्य श्री रामायण कथा (Mahakavya Shri Ramayan Katha)

जॉनर : माइथोलॉजिकल ड्रामा

CBFC सर्टिफिकेट : U

25 सितम्बर को यह बॉलीवुड फिल्म हिंदी और छत्तीगढ़ी में रिलीज हो रही है। फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक सिंह ने किया है, जबकि इसमें अंजलि अरोड़ा, देव शर्मा, रजनीश दुग्गल, शील वर्मा और निर्भय वाधवा जैसे कलाकारों ने काम किया है।

5. लव लॉटरी (Love Lottery)

जॉनर : रोमांटिक सस्पेंस ड्रामा

CBFC सर्टिफिकेट : A

इस बॉलीवुड फिल्म का डायरेक्शन अरविंद पांडे ने किया है। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, हेली दारूवाला, इंदिरा कृष्णन, कबीर दुहान सिंह, हेमंत पांडे और अग्नि अग्यारी जैसे कलाकार नज़र आएंगे। फिल्म 25 सितम्बर से थिएटर्स में हिंदी में उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें :'हनुमान अंश' के बाद इन 13 फिल्मों में दिखेगी भगवानों की कहानी, 6 तो अगले 3 महीनों में आ रहीं

6.बंडखोर (Bandkhor)

जॉनर : ड्रामा

CBFC सर्टिफिकेट : A

यह मराठी फिल्म है, जिसका डायरेक्शन महेश मांजरेकर ने किया है। फिल्म में मृणाल कुलकर्णी, छाया कदम, प्रियदर्शिनी इंदलकर, पूजा कतुरदे, तितीक्षा तावडे, संकेत पाठक, मंगेश देसाई, अंगद म्हासकर और महेश मांजरेकर जैसे कलाकारों ने काम किया है। 24 सितम्बर से यह फिल्म थिएटर्स में देखी जा सकती है।

इस हफ्ते ये 9 फ़िल्में भी थिएटर्स में आ रहीं :-

ओये चिल मार (हिंदी कॉमेडी ड्रामा) : 25 सितम्बर 2026 (A)

टुट पैनी इंग्लिश ने (पंजाबी कॉमेडी ड्रामा) : 25 सितम्बर 2026

लूट मुबारक (पंजाबी क्राइम ड्रामा) : 25 सितम्बर 2026

स्पार्क (कन्नड़ क्राइम थ्रिलर) : 25 सितम्बर 2026 (UA16+)

अंबिल अवन (तमिल रोमांटिक एक्शन ड्रामा) : 25 सितम्बर 2026

मीसाया मुरुक्कू (तमिल म्यूजिकल ड्रामा) : 25 सितम्बर 2026 (UA13+)

धूमकेतु (मलयालम एक्शन कॉमेडी) : 25 सितम्बर 2026

आराम (मलयालम क्राइम साइकोलॉजिकल ड्रामा) : 25 सितम्बर 2026)

कॉमन मैन (कन्नड़ एक्शन कॉमेडी पॉलिटिकल ड्रामा) : 25 सितम्बर 2026 (UA16+)

नोट :सभी फिल्मों की रिलीज डेट बुक माय शो की लिस्ट के आधार पर ली गई है। इन सबके अलावा अलग-अलग भाषाओं की 28 अन्य फ़िल्में भी इसकी लिस्ट में 25 सितम्बर की रिलीज के लिए प्रस्तावित हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

पार्टी-शार्टी छोड़ धर्म के रास्ते पर निकले ये 5 टीवी स्टार, किसी ने शोबिज को कहा अलविदा तो कोई भक्ति मे डूबा
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, बंगाली सिनेमा के दिग्गज परिवार से था नाता