- Home
- Entertainment
- 'हनुमान अंश' के बाद इन 13 फिल्मों में दिखेगी भगवानों की कहानी, 6 तो अगले 3 महीनों में आ रहीं
'हनुमान अंश' के बाद इन 13 फिल्मों में दिखेगी भगवानों की कहानी, 6 तो अगले 3 महीनों में आ रहीं
'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने 45 दिन में भारत में नेट 271.88 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 347.05 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। 'हनुमान अंश' के बाद भी धामिक फिल्मों की लंबी कतार है। जानिए अपकमिंग धार्मिक मूवीज के बारे में...

महाकाव्य श्री रामायण कथा
रिलीज डेट : 25 सितम्बर 2026
हिंदी और छत्तीसगढ़ी में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में अंजलि अरोड़ा, देव शर्मा, रजनीश दुग्गल, शील वर्मा और निर्भय वाधवा जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक सिंह ने किया है।

वाल्मीकि रामायण
रिलीज डेट : 2 अक्टूबर 2026
यह एनिमेटेड माइथोलॉजिकल एक्शन एडवेंचर ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन भावना तलवार ने किया है।
रामायण: पार्ट 1
रिलीज डेट: 6 नवंबर 2026
नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रामायण की कहानी को नए सिनेमाई अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Hanuman Ansh Collection Day 45: 7वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' का धुरंधर रिकॉर्ड, बनी नं. 1 फिल्म
वृषकर्मा
रिलीज डेट: 4 दिसंबर 2026
नागा चैतन्य की मुख्य भूमिका वाली यह पौराणिक थ्रिलर फिल्म कार्तिक दंडु के निर्देशन में बन रही है। फिल्म एक गहरी और रहस्यमयी सुपरनैचुरल कहानी पेश करने का वादा करती है और इसे रहस्यमयी शक्तियों के बीच होने वाली एक महाकाव्यात्मक जंग के इर्द-गिर्द बताया गया है। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी और स्पर्श श्रीवास्तव भी अहम भूमिकाओं में हैं।
महावीर कर्ण
रिलीज डेट : 4 दिसंबर 2026
इस एनिमेटेड एक्शन एडवेंचर माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म का निर्देशन रमेश वर्मा ने किया है। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।
चिरंजीवी हनुमान – द इटरनल
रिलीज डेट: संभावित 2026
यह आगामी एनिमेटेड फिल्म भगवान हनुमान को केंद्र में रखती है और इसका निर्देशन राजेश मापुसकर कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का मकसद आधुनिक एनीमेशन और तकनीक के जरिए हनुमान की कहानी को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाना है।
जय हनुमान
रिलीज डेट : सटीक तारीख की घोषणा बाकी
‘कांतारा’ फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद ऋषभ शेट्टी ‘जय हनुमान’ के जरिए भगवान हनुमान की दुनिया को पर्दे पर पेश करने जा रहे हैं। फिल्म में भगवान हनुमान की कहानी और उनके किरदार के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया जाएगा।
महावतार परशुराम
रिलीज डेट: दिसंबर 2027
‘महावतार’ एनिमेटेड फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी भगवान विष्णु के अवतारों में से एक परशुराम पर केंद्रित होगी। यह फिल्म दशावतार की अवधारणा पर तैयार किए जा रहे बड़े सिनेमाई यूनिवर्स का हिस्सा है और दिसंबर 2027 में रिलीज के लिए निर्धारित है।
यह भी पढ़ें : Toxic की वजह से थिएटर्स से लगभग बाहर हो गई थी ‘हनुमान अंश’, फिर मेकर्स ने ऐसे पलटा पूरा गेम!
रामायण: पार्ट 2
रिलीज डेट: 2027
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का दूसरा अध्याय पार्ट 1 के बाद की कहानी को आगे बढ़ाएगा। पहले भाग में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीक्वल में महाकाव्य की कहानी को उसके आगे के और ज्यादा नाटकीय अध्यायों तक ले जाने की उम्मीद है।
कृष्णावतारम पार्ट 2
रिलीज डेट: ऐलान बाकी
यह फिल्म हार्दिक गज्जर की तीन भागों वाली ‘कृष्णावतारम’ गाथा को आगे बढ़ाएगी। इसका पहला भाग ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम)’ मई 2026 में रिलीज हुआ था, जिसमें कृष्ण की शुरुआती यात्रा पर फोकस किया गया था। पार्ट 2 और पार्ट 3 पर काम चल रहा है, लेकिन फिलहाल 2028 की रिलीज डेट को आधिकारिक पुष्टि के बजाय रिपोर्ट्स या अटकलों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
शिव – द आदियोगी
रिलीज डेट: 2027
यह एनिमेटेड फिल्म भगवान शिव को आदियोगी के रूप में पेश करेगी। कहानी में उन्हें प्रथम योगी के तौर पर दिखाते हुए उनकी आध्यात्मिक यात्रा और शिक्षाओं को केंद्र में रखा जाएगा।
महावतार रघुनंदन
रिलीज डेट: 2029
‘महावतार’ यूनिवर्स आगे चलकर भगवान राम की कहानी की ओर बढ़ेगा। ‘महावतार रघुनंदन’ इसी कड़ी का हिस्सा होगी। इसे विष्णु के अवतारों पर आधारित आपस में जुड़ी हुई फ्रेंचाइजी के एक और एनिमेटेड अध्याय के तौर पर तैयार किया जा रहा है।
महावतार द्वारकाधीश
रिलीज डेट: 2031
‘महावतार’ यूनिवर्स में भगवान कृष्ण पर केंद्रित एक फिल्म भी शामिल है, जिसका नाम ‘महावतार द्वारकाधीश’ है। यह फिल्म कृष्ण के जीवन के बाद के दौर और द्वारका में उनके शासनकाल की कहानी पर आधारित होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।