रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, बंगाली सिनेमा के दिग्गज परिवार से था नाता

Published : Sep 22, 2026, 03:40 PM IST
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन

सार

Rani Mukerji Mother Dies at 75 : एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 22 सितंबर को 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिवार ने इस मुश्किल समय में प्राइवेसी की अपील की है।

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रानी की मां और पूर्व प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार, 22 सितंबर को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। कृष्णा मुखर्जी के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार की ओर से जारी बयान में निधन की पुष्टि की गई है। हालांकि, उनकी मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है। यशराज फिल्म्स की ओर से परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार दोपहर निधन हो गया। परिवार ने इस मुश्किल वक्त में मिल रहे प्यार, दुआओं और सपोर्ट के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की।

रानी के लिए सिर्फ मां नहीं, सबसे बड़ी प्रेरणा थीं कृष्णा

कृष्णा मुखर्जी और रानी मुखर्जी का रिश्ता बेहद खास था। रानी कई मौकों पर अपनी मां के साथ अपने गहरे रिश्ते के बारे में बात कर चुकी थीं। रानी के एक्टिंग करियर में भी कृष्णा का बहुत बड़ा योगदान रहा। रानी ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि एक्ट्रेस बनने का फैसला उन्होंने खुद नहीं किया था, बल्कि उनकी मां ने उनके लिए यह रास्ता चुना था। रानी के मुताबिक, उनकी मां ने उनमें एक्टिंग की काबिलियत उनसे पहले पहचान ली थी। रानी ने यह भी कहा था कि वह अपनी मां की बात मानने वाली बेटी थीं और जब मां ने कहा कि एक्ट्रेस बनो, तो उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी।

और पढ़ें - वन नाइट स्टैंड के लिए शाहरुख खान फर्स्ट चॉइस, सुनीता आहूजा ने शाहिद कपूर-हर्षवर्धन राणे को ठुकराया

मां ने ही रानी को फिल्मों में आने के लिए किया प्रेरित

रानी मुखर्जी ने यह भी बताया था कि उनकी मां ने उनके एक्टिंग करियर को लेकर हमेशा ईमानदार राय दी। यहां तक कि रानी के शुरुआती स्क्रीन टेस्ट के बाद कृष्णा को लगा था कि उनकी बेटी अभी एक्टिंग के लिए तैयार नहीं है। रानी ने 2025 में एक बातचीत के दौरान बताया था कि स्क्रीन टेस्ट देखने के बाद उनकी मां ने फिल्म के निर्माता से यहां तक कहा था कि रानी को फिल्म में लेने से फिल्म को नुकसान हो सकता है। यानी मां ने बेटी को सिर्फ इसलिए सपोर्ट नहीं किया कि वह उनकी बेटी थीं, बल्कि उनके काम को लेकर भी वह काफी ईमानदार थीं। बाद में यही बेटी हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल हुई और अपनी दमदार एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई।

‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में मां से मिली थी रानी को प्रेरणा

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में मां का किरदार उनके करियर के सबसे भावुक किरदारों में से एक रहा। इस किरदार को निभाने के दौरान भी उनकी असली मां कृष्णा मुखर्जी उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा थीं। रानी ने बताया था कि उन्होंने अपनी मां से ही उस किरदार के कई भाव सीखे। उन्होंने अपनी मां को बेहद बंगाली स्वभाव वाली महिला बताया था और कहा था कि बच्चों को हाथ से खाना खिलाना, माथे पर टीका लगाना और मां का अपने बच्चों के लिए जिस तरह का प्यार होता है, इन चीजों से उन्होंने किरदार को समझने में मदद ली।

खुद भी फिल्मों से जुड़ी थीं कृष्णा मुखर्जी

कृष्णा मुखर्जी का खुद भी फिल्मों से गहरा रिश्ता रहा। वह प्लेबैक सिंगर थीं और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रही थीं। उनके फिल्मी काम में ‘मॉमेर आलो’, ‘हैवान’, ‘तेसरी आंख’ और ‘तोमार रक्ते अमार सोहाग’ जैसी फिल्में शामिल बताई जाती हैं। कृष्णा मुखर्जी का विवाह फिल्ममेकर राम मुखर्जी से हुआ था। राम मुखर्जी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नाम थे और फिल्मालय स्टूडियोज के संस्थापकों में शामिल थे। उनका निधन अक्टूबर 2017 में 84 साल की उम्र में हुआ था। कृष्णा और राम के दो बच्चे थे- रानी मुखर्जी और फिल्ममेकर राजा मुखर्जी।

और पढ़ें - Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी का खुलासा, रीति तिवारी बोलीं- '10रु का वड़ा पाव खाकर किया गुजारा'

बंगाली सिनेमा के बड़े परिवार से था नाता

कृष्णा मुखर्जी का रिश्ता बंगाली सिनेमा के एक बड़े फिल्मी परिवार से भी था। वह मशहूर बंगाली एक्ट्रेस देबश्री रॉय की बहन थीं। वहीं मुखर्जी-सामर्थ परिवार से रानी का रिश्ता कई बड़े फिल्मी सितारों से जुड़ा है। अभिनेत्री काजोल, अभिनेत्री तनिशा मुखर्जी और निर्देशक अयान मुखर्जी भी इस विस्तृत फिल्मी परिवार से जुड़े हुए हैं।

रानी के हर दौर में मां रहीं साथ

कृष्णा मुखर्जी भले ही लाइमलाइट से दूर रहती थीं, लेकिन रानी के जीवन और करियर में उनकी मौजूदगी हमेशा खास रही। वह कई सार्वजनिक मौकों पर बेटी के साथ नजर आती थीं। रानी ने अपने करियर में ‘गुलाम’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘साथिया’, ‘हम तुम’, ‘ब्लैक’ और ‘मर्दानी’ जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई। हाल के वर्षों में भी वह फिल्मों में सक्रिय रहीं और उनकी फिल्म ‘मर्दानी 3’ 2026 में रिलीज हुई। रानी ने शादी के बाद फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के साथ अपनी बेटी आदिरा का स्वागत किया। परिवार के लिए कृष्णा मुखर्जी का जाना निश्चित तौर पर एक बड़ी व्यक्तिगत क्षति है।

परिवार ने मांगी प्राइवेसी

कृष्णा मुखर्जी के निधन के बाद परिवार ने सभी से इस मुश्किल समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। परिवार ने लोगों की दुआओं और प्यार के लिए आभार जताया है। एक बेटी के लिए मां को खोने का दर्द शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता। रानी के लिए कृष्णा सिर्फ उनकी मां नहीं थीं, बल्कि वह शख्स थीं जिन्होंने उनके अंदर की एक्ट्रेस को सबसे पहले पहचाना, उन्हें फिल्मों की दुनिया में कदम रखने के लिए प्रेरित किया और जिंदगी के हर मोड़ पर उनका साथ दिया।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

राइफल की कमी से रुका था Indian Shooter का सफर, आयुष्मान ने बदल दी मेघना की कहानी
जमुई घटना पर भड़कीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू, बोलीं- ‘ऐसा सबक दें कि रूह कांप जाए...’