MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी का खुलासा, रीति तिवारी बोलीं- '10रु का वड़ा पाव खाकर किया गुजारा'

Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी का खुलासा, रीति तिवारी बोलीं- '10रु का वड़ा पाव खाकर किया गुजारा'

Manoj Tiwari Refused Daughter Rhiti Tiwari: ‘बिग बॉस 20’ में रीति तिवारी लगातार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अनुभव शेयर करती नजर आ रही हैं। अब मनोज तिवारी के साथ अपने रिश्ते और आर्थिक संघर्ष को लेकर किए गए रीति के खुलासे ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

5 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Sep 22 2026, 01:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी का खुलासा, रीति तिवारी बोलीं  '10रु का वड़ा पाव खाकर किया गुजारा'
Image Credit : instagram

Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी का खुलासा, रीति तिवारी बोलीं- '10रु का वड़ा पाव खाकर किया गुजारा'

बिग बॉस 20 में नजर आ रहीं रीति तिवारी इन दिनों अपनी बेबाक बातों को लेकर चर्चा में हैं। भोजपुरी एक्टर और राजनेता मनोज तिवारी की बेटी रीति ने शो में अपनी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे पहलुओं का खुलासा किया, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। साथी कंटेस्टेंट स्काउट से बातचीत के दौरान रीति ने अपने बचपन, माता-पिता के अलग होने, पिता के साथ रिश्ते और आर्थिक संघर्ष के बारे में खुलकर बात की। रीति ने बताया कि लोग उन्हें मनोज तिवारी की बेटी होने की वजह से बहुत विशेष सुविधाओं वाली जिंदगी जीने वाला समझते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी हमेशा ऐसी नहीं रही। उन्होंने यहां तक बताया कि कई बार पेट भरने के लिए वह दिन में दो बार सिर्फ 10 रुपये का वड़ा पाव खाती थीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
बचपन में पिता से साल में सिर्फ एक बार मिलती थीं रीति
Image Credit : instagram

बचपन में पिता से साल में सिर्फ एक बार मिलती थीं रीति

रीति तिवारी ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि उनके माता-पिता के बीच अक्सर झगड़े होते थे और उनके पिता बहुत कम उम्र में घर से अलग हो गए थे। रीति के मुताबिक, उस समय वह अपने पिता से फोन पर भी बात नहीं कर पाती थीं और उनसे साल में सिर्फ एक बार मुलाकात होती थी। रीति ने बताया कि जब वह करीब 18-19 साल की हुईं, तब उन्होंने खुद फैसला लिया कि वह अपने पिता को बेहतर तरीके से जानना चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने मनोज तिवारी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश की और धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते में भी बदलाव आया।

38
‘पिता का नाम मिला, लेकिन पैसा और मौके नहीं’
Image Credit : instagram

‘पिता का नाम मिला, लेकिन पैसा और मौके नहीं’

रीति ने यह भी बताया कि मनोज तिवारी की बेटी होने की वजह से उन्हें लोगों का सम्मान जरूर मिला, लेकिन पिता की कमाई, दौलत और पेशेवर मौकों का सीधा फायदा उन्हें नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने जो नाम और पहचान बनाई है, उसका सम्मान उन्हें जरूर मिलता है। जहां भी वह जाती हैं, लोग उन्हें मनोज तिवारी की बेटी के रूप में पहचानते हैं और उन्हें सम्मान देते हैं। हालांकि, रीति ने साफ कहा कि मनोज तिवारी ने उनकी करियर की राह खुद बनाने में मदद करने से इनकार कर दिया था।

48
मनोज तिवारी ने कहा- ‘अगर तुममें हुनर है तो खुद कर लोगी’
Image Credit : Instagram/rhititiwari

मनोज तिवारी ने कहा- ‘अगर तुममें हुनर है तो खुद कर लोगी’

रीति के मुताबिक, उनके पिता ने शुरुआत में ही उनसे साफ कह दिया था कि वह उनके करियर को बनाने में मदद नहीं करेंगे। हालांकि, रीति ने इसे किसी गलत भावना से जुड़ा फैसला नहीं बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता का मानना था कि अगर उनमें काबिलियत है तो वह अपने दम पर आगे बढ़ेंगी। मनोज तिवारी ने उनसे कहा था कि अगर उनमें हुनर होगा तो वह खुद अपना करियर बना लेंगी, वह उनके लिए सब कुछ करके नहीं देंगे। रीति के मुताबिक, उनके पिता का यह फैसला उन्हें खुद अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करता रहा।

58
महीने के 20-25 हजार रुपये मिलते थे
Image Credit : instagram

महीने के 20-25 हजार रुपये मिलते थे

रीति ने बातचीत के दौरान अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें हर महीने करीब 20 से 25 हजार रुपये का भत्ता मिलता है और उन्हें अपने खर्च उसी रकम में संभालने पड़ते हैं।उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जरूरत के मुताबिक जब मन करे तब पैसे नहीं मिल जाते थे। बाहर जाकर कुछ सीखने या अपने करियर पर खर्च करने के लिए भी उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे।

68
‘दिन में दो बार 10 रुपये का वड़ा पाव खाती थी’
Image Credit : Social Media

‘दिन में दो बार 10 रुपये का वड़ा पाव खाती थी’

रीति ने अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा कि कई बार वह पैसे बचाने के लिए दिन में दो बार 10 रुपये का वड़ा पाव खाकर अपना पेट भरती थीं। उन्होंने बताया कि वह अपनी जरूरत के हिसाब से ही खर्च करती थीं। यहां तक कि गाड़ी में भी वह करीब 500 रुपये का डीजल ही भरवाती थीं, जितने में उस समय उनकी जरूरत पूरी हो सके। उनकी इन बातों से साफ है कि मनोज तिवारी की बेटी होने के बावजूद रीति अपने खर्चों को लेकर काफी सीमित बजट में रहने का दावा कर रही हैं।

78
‘लोग समझते हैं मैं बहुत अमीर परिवार से हूं’
Image Credit : Instagram

‘लोग समझते हैं मैं बहुत अमीर परिवार से हूं’

रीति ने कहा कि लोगों को लगता है कि किसी बड़े स्टार की बेटी होने का मतलब है कि उसके पास हर तरह की सुविधा और पैसा मौजूद होगा। उन्होंने इस धारणा को गलत बताया। रीति ने कहा कि लोग उन्हें ऐसे देखते हैं जैसे वह ‘चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुई हों’, लेकिन उनके मुताबिक उनकी जिंदगी ऐसी नहीं रही। उन्होंने खुद को आम इंसान की तरह बताया और कहा कि उनके लिए भी चीजें आसान नहीं रही हैं।

पिता के साथ रिश्ता सुधारने की खुद की कोशिश

रीति ने बताया कि बचपन में पिता से दूरी के बाद जब वह बड़ी हुईं तो उन्होंने खुद अपने पिता को समझने की कोशिश की। 18-19 साल की उम्र में उन्होंने मनोज तिवारी के साथ ज्यादा समय बिताने का फैसला किया। उन्होंने अपने पिता को सिर्फ एक फेमस शख्सियत के तौर पर नहीं, बल्कि एक इंसान के तौर पर जानने की कोशिश की। धीरे-धीरे दोनों के बीच रिश्ता बेहतर हुआ।

88
बिग बॉस में आने से पहले भी खुद की पहचान बनाने की कोशिश
Image Credit : instagram

बिग बॉस में आने से पहले भी खुद की पहचान बनाने की कोशिश

रीति तिवारी सिंगर, सॉन्गराइटर और कंपोजर के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। बिग बॉस में आने से पहले भी उन्होंने अपने करियर को अपने दम पर आगे बढ़ाने की बात कही थी। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने बिग बॉस में आने की खबर अपने पिता से भी छिपाकर रखी थी। मनोज तिवारी को उनकी बेटी के शो में आने की जानकारी मीडिया में खबर आने के बाद मिली थी। बाद में उन्होंने बेटी के इस फैसले का समर्थन किया और उन्हें शो के लिए सलाह भी दी।

बिग बॉस में खुलकर सामने आ रही है रीति की कहानी

‘बिग बॉस 20’ में रीति तिवारी लगातार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अनुभव साझा करती नजर आ रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने रिश्तों को लेकर बात करते हुए बताया था कि माता-पिता के अलग होने का उनके सोचने के तरीके पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा था कि वह अपनी जिंदगी में खुद काम करना, कमाना और अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। अब मनोज तिवारी के साथ अपने रिश्ते और आर्थिक संघर्ष को लेकर किए गए रीति के खुलासे ने एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींचा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
वन नाइट स्टैंड के लिए शाहरुख खान फर्स्ट चॉइस, सुनीता आहूजा ने शाहिद कपूर-हर्षवर्धन राणे को ठुकराया
Recommended image2
गणपति दर्शन में शाहरुख़ खान ने किया कुछ ऐसा कि वायरल हो रहा वीडियो, लोग दिला रहे बीवी की याद
Recommended image3
Bigg Boss 20: ‘नल्ली’ कहने पर लव गिल का चढ़ा पारा, अमन गांधी से हुई तीखी बहस
Recommended image4
‘मिर्जापुर: द मूवी’ 18वें दिन बुरी तरह गिरी, 'हनुमान अंश' से आधा भी नहीं कमा सकी
Recommended image5
लालबागचा राजा के दरबार में शाहरुख खान, बेटी सुहाना के लिए किया कुछ ऐसा, VIDEO हुआ वायरल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved