- Home
- Entertainment
- अजय देवगन की 'दृश्यम द कन्क्लूजन' से पहले दृश्यम 4 पर आया अपडेट, डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
अजय देवगन की 'दृश्यम द कन्क्लूजन' से पहले दृश्यम 4 पर आया अपडेट, डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
अजय देवगन की ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच रही है, जहां कहानी को लेकर सबसे बड़ा सवाल खुद डायरेक्टर ने खत्म कर दिया है। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के बाद आगे क्या होगा, अभिषेक पाठक ने साफ कर दिया है।

‘दृश्यम 3’ के बाद कहानी पर लगेगा फुल स्टॉप?
2015 में मलयालम फिल्म के रीमेक से शुरू हुई हिंदी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी ने अब अपनी अलग पहचान बना ली है। तीसरी फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के साथ मेकर्स ने इस बार कहानी को बिल्कुल नया रास्ता दिया है, जो मलयालम की तीसरी फिल्म से अलग है।

‘दृश्यम 3’ रीमेक नहीं, पूरी तरह ओरिजिनल कहानी
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अभिषेक पाठक ने बताया कि ‘दृश्यम 2’ के बाद ही उन्होंने तीसरे पार्ट को अलग तरीके से बनाने का फैसला कर लिया था। उनके मुताबिक, “जिस पल ‘दृश्यम 2’ रिलीज हुई, मुझे यकीन था कि मैं इसे अलग तरीके से करना चाहता हूं। मैं रीमेक नहीं करना चाहता था, क्योंकि इससे आपकी क्राफ्टिंग प्रभावित होती है। यह फिल्म मेरे द्वारा लिखी गई है, इसलिए इस पर रीमेक का टैग नहीं हो सकता।”
‘पैसे के लिए नहीं बन सकती दृश्यम : अभिषेक पाठक
‘दृश्यम 2’ ने दुनियाभर में 345 करोड़ रुपए कमाए थे, फिर भी तीसरे पार्ट को जल्दबाजी में बनाने के बजाय मेकर्स ने चार साल लगाए। अभिषेक ने कहा, “दृश्यम कभी भी कमर्शियल फैसला नहीं हो सकती। कोई इस फिल्म को सिर्फ पैसे कमाने के लिए नहीं बनाएगा। यह फिल्म इतने लोगों को पसंद आई है कि यह उनके लिए एक इमोशन है। आपको इसके साथ न्याय करना होगा।”
फैंस की थ्योरी ने बढ़ाई चुनौती
आज दर्शक फिल्मों की कहानी से आगे जाकर अपनी थ्योरी और संभावित ट्विस्ट तक तैयार रखते हैं। अभिषेक ने कहा, “दर्शक इस समय हमसे ज्यादा तैयार हैं। उनकी अपनी थ्योरी और कहानियां हैं। यही हमारी सबसे बड़ी चुनौती है। ‘दृश्यम’ किसी फॉर्मूले पर काम नहीं करती। इसमें खास ट्विस्ट और शॉक एलिमेंट हैं, जिन्हें बहुत अच्छी तरह लिखना जरूरी है।”
‘दृश्यम 4’ पर डायरेक्टर का साफ जवाब
फिल्म का नाम ही ‘द कन्क्लूजन’ है, इसलिए कहानी के अंत को लेकर सवाल उठना लाजिमी है। मलयालम फ्रेंचाइजी में चौथे पार्ट का ऐलान हो चुका है, लेकिन हिंदी सीरीज को लेकर अभिषेक पाठक का जवाब बिल्कुल स्पष्ट है। उन्होंने कहा, “जीरो!” इसके बाद उन्होंने साफ किया, “मैं इसे कभी नहीं लिखूंगा। मुझे लगता है कि यह फिल्म बहुत अच्छी तरह लिखी गई है। मैं डींग नहीं मार रहा हूं, लेकिन हमने इसमें अपनी जिंदगी और आत्मा लगा दी है।”
2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी 'दृश्यम द कन्क्लूजन'
अभिषेक पाठक के मुताबिक तीसरा पार्ट विजय सलगांवकर की कहानी को सही अंत देगा। उन्होंने कहा, “मैं इस फिल्म में पैसों की बातचीत नहीं लाना चाहता। यह फिल्म एक अच्छे क्लोजर की हकदार है और पार्ट 3 सभी के लिए वही होगा।” फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत लौट रहे हैं। जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला नए कलाकार हैं। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।