'मां-पापा ने जला दिए थे मेरे सारे लव लेटर', पहली फिल्म में सुपरहिट रही एक्ट्रेस का दर्दनाक खुलासा

Published : Mar 25, 2026, 11:32 AM ISTUpdated : Mar 25, 2026, 11:39 AM IST

बॉलीवुड की पहली ही फिल्म से सुपरहिट हुईं भाग्यश्री ने हाल ही में अपने निजी जीवन का एक बेहद दर्दनाक किस्सा शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनके माता-पिता ने उनकी आंखों के सामने ही सारे लव लेटर्स जला दिए थे। ये घटना उनको अंदर से तोड़ दिया था।

PREV
17

'मैंने प्यार किया' फिल्म आज भी जब लोग देखते हैं, तो भाग्यश्री और सलमान खान से प्यार किए बैगर नहीं रह पाते हैं। अपनी पहली ही फिल्म में भाग्यश्री सुपरहिट हो गई थीं। लेकिन इस फिल्म के बाद वो काफी सालों तक पर्दे से दूर रही हैं, इसके पीछे वजह उनकी लव लाइफ थी जो काफी ड्रामे से भरी थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इसका खुलासा किया। आइए बताते हैं, कैसे उन्होंने घरवालों के विरोध के बाद भी हिमालय का हाथ थामा।

27

स्कूल से शुरू हुई थी लव स्टोरी

भाग्यश्री ने बताया कि उनकी और हिमालय दासानी (Himalaya Dasani) की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह “लव एट फर्स्ट साइट” नहीं बल्कि “फाइट एट फर्स्ट साइट” था। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई।

37

परिवार की वजह से करना पड़ा ब्रेकअप

जब दोनों के बीच प्यार बढ़ा, तो भाग्यश्री ने अपने मम्मी-पापा को इसके बारे में बताया। घर वालों ने कहा कि वो अभी प्यार करने के लिए बहुत छोटी हैं। उन्हें पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। परिवार की बात मानते हुए दोनों ने दूरी बना ली। इस दौरान भाग्यश्री कॉलेज और फिल्मों में व्यस्त हो गईं, जबकि हिमालया पढ़ाई के लिए विदेश चले गए।

47

दोबारा मिले तो फिर जागा प्यार

कुछ साल बाद जब दोनों दोबारा मिले, तो उनके बीच पुराने जज्बात फिर से जाग उठे। लेकिन इस बार भी परिवार ने रिश्ते का विरोध किया। माता-पिता ने उनसे कहा कि वह इस रिश्ते को इस तरह खत्म करें कि हिमालया उनसे नफरत करने लगें।

57

दिल तोड़ने वाला फैसला

परिवार की बात मानते हुए भाग्यश्री ने हिमालया से कहा कि मैं तुम्हारा चेहरा फिर कभी नहीं देखना चाहती। यह उनके लिए बहुत मुश्किल भरा फैसला था। अदाकारा ने अपने माता-पिता से यह भी कहा कि एक साल तक वह उनकी हर बात मानेंगी, यहां तक कि उनकी पसंद से शादी भी कर लेंगी और निभाएंगी भी।

67

जब जला दिए गए प्रेम पत्र

इस पूरे दौर का सबसे दर्दनाक पल तब आया, जब उनके माता-पिता ने उनके सामने ही दोनों के बीच लिखे गए सभी प्रेम पत्र जला दिए। भाग्यश्री ने कहा कि उस रात वह बहुत रोईं, क्योंकि उन चिट्ठियों के साथ उनके सपने और जज्बात भी जल गए। उनके लिए ये पत्र सिर्फ कागज नहीं, बल्कि यादें और प्यार की निशानी थे।

77

माता-पिता का आशीर्वाद था जरूरी

लेकिन कहते हैं ना प्यार जब सच्चा हो, तो वो रुक नहीं पता है। भाग्यश्री और हिमालय एक दूसरे से अलग नहीं होना चाहते थे। तमाम कोशिशों के बाद भी वो जब एक दूसरे से अलग नहीं हो पाएं, तो घर छोड़कर शादी कर ली। भाग्यश्री ने बताया कि वह कभी भी बिना माता-पिता के आशीर्वाद के शादी नहीं करना चाहती थीं। हालांकि, जब परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, तो उन्होंने एक दिन उनके पैर छूकर घर छोड़ दिया। अदाकारा ने अपनी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' की रिलीज के बाद मंदिर में हिमालय से शादी कर ली। 19 जनवरी 1989 को दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

और पढ़ें: अक्षय कुमार ही नहीं ये 5 स्टार्स भी खुद से आधी उम्र की हीरोइन संग कर चुके रोमांस

Dhurandhar 2 में कौन है वो 4 हिंदू हीरोइन, जिन्होंने निभाया मुस्लिम किरदार?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories