Dhurandhar 2 में कौन है वो 4 हिंदू हीरोइन, जिन्होंने निभाया मुस्लिम किरदार?
धुरंधर 2 धुआंधार कमाई कर रही है। इसको देखने हर कोई बेताब है। मूवी की एडवांस बुकिंग भी जोरदार हो रही है। ग्लोबल लेवल पर 800 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। इसी बीच मूवी की उन एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने हिंदू होकर मुस्लिम रोल प्ले किया।

धुरंधर 2 की हीरोइनें
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के हर तरफ चर्चे हो रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। इसमें 4 ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो हिंदू है और इन्होंने मूवी में मुस्लिम रोल प्ले किया। आइए, जानते हैं इनके बारे में
गीतिका गंजू धर
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 में गीतिका गंजू धर भी नजर आ रही हैं। बता दें कि मूवी में उन्होंने जमील जमाली की पत्नी शबनम जमाली का किरदार निभाया है। वे अपने रोल में काफी इम्प्रेसिव लगी।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 में 'नवाज शरीफ' बन छाया ये स्टार किड, जानें किस फिल्मी खानदान से है कनेक्शन
सौम्या टंडन
सौम्या टंडन ने डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 का खास हिस्सा है। फिल्म में उन्होंने उल्फत बेगम का रोल निभाया है। वे रहमान डकैत की विधवा बनी है। बता दें कि सौम्या ने टीवी सीरियलों के साथ फिल्मों में भी काम किया है।
सारा अर्जुन
धुरंधर 2 की वजह से सारा अर्जुन जमकर लाइमलाइट में बनी हुई है। मूवी में उन्होंने यालिना जमाली का किरदार निभाया है। वे फिल्म में हमजा अली मजारी की पत्नी बनी है। बता दें कि सारा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर शुरू किया था। धुरंधर उनकी बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू फिल्म है।
यामी गौतम
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 में यामी गौतम का जोरदार कैमियो रोल है। उन्होंने फिल्म में शाजिया बानो का किरदार निभाया है। आपको बता दें कि यामी बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हाल ही में उनकी मूवी हक रिलीज हुई थी, जो अब ओटीटी पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही हैं।
धुरंधर 2 का कलेक्शन
फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज को 6 दिन हो गए हैं। फिल्म ने छठे दिन 55.10 करोड़ का बिजनेस किया। इसका इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 574.22 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 685.76 करोड़ हो गया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 917.33 करोड़ कमा लिए हैं।
ये भी पढ़ें... सबसे ज्यादा 500 करोड़ी फिल्में देने वाले 7 हीरो, TOP लिस्ट में धुरंधर रणवीर सिंह इस No. पर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।