
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव और उनकी टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अंजना सिंह का दावा है कि पिछले कुछ समय से उन्हें और उनके परिवार को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी 11 साल की नाबालिग बेटी को भी इस विवाद में घसीटा गया है।
अंजना सिंह ने कहा कि खेसारी लाल और उनकी टीम उनकी दो AI-जनरेटेड तस्वीरों को सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर बेहद अश्लील तरीके से फैला रही है। उनका दावा है कि इन तस्वीरों के जरिए उनकी और उनकी बेटी की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
अंजना सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ धमकी भरे वीडियो बनाए और शेयर किए जा रहे हैं।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | Bhojpuri Actress Anjana Singh says, “…Khesari Lal and his team are circulating two AI-generated photos of my minor 11-year-old daughter and me in a very vulgar manner everywhere. Indecent language is being used, and threats are being given.… pic.twitter.com/zPNwB5zeI6
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 24, 2026
अंजना सिंह ने आरोप लगाया कि अखिलेश कश्यप, जो खेसारी लाल के मैनेजर और राइटर बताए जाते हैं, उन्होंने भी उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उनका कहना है कि खेसारी लाल के ग्रुप से जुड़े लोगों ने उनके और उनकी नाबालिग बेटी को लेकर कई आपत्तिजनक गाने भी बनाए हैं।
अंजना सिंह ने बताया कि उन्होंने लखनऊ की साइबर सेल में अपनी शिकायत और FIR में इन सभी बातों का विस्तार से उल्लेख किया है। उनका कहना है कि उन्होंने सभी संबंधित आरोपों और उपलब्ध जानकारियों को पुलिस के सामने रखा है।
अंजना सिंह ने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस इस मामले में जल्द कार्रवाई करेगी, आरोपियों को गिरफ्तार करेगी और कानून के अनुसार उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
अंजन सिंह भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2012 में आई फिल्म एक और फौलाद से ऑन-स्क्रीन डेब्यू किया। अंजना सिंह ने 2013 में यश कुमार से शादी की थी, हालांकि 2018 में उनका तलाक हो गया। अंजना सिंह ने लहू के दो रंग, लावारिस, दिल ले गई ओढनिया वाली, राजा जी आई लव यू, ट्रक ड्राइवर, वर्दीवाला गुंडा, लहू पुकारेला, एक निरहुआ सरफिरा, दिल लागल दुपट्टा वाली से, बिहारी रिक्शावाला, ई कइसन प्यार, बलिया के दबंगई, हीरो गमछावाला, रानी दिलबरजानी, शिवा बनल डॉन, बदला हिंदुस्तान का और सैंया जी दगाबाज जैसी प्रमुख फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।