
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' में भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होना था, लेकिन रिलीज से कुछ घंटे पहले मेकर्स ने इसे स्थगित कर दिया। इसके बाद से फिल्म और रणबीर कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी दमदार एक्टिंग, शानदार फिल्मों और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर रणबीर कपूर की पढ़ाई, नेटवर्थ, कार कलेक्शन और करियर से जुड़ी दिलचस्प बातें आइए जानते हैं।
रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में कपूर खानदान में हुआ। वह दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर के बेटे हैं। अभिनय की विरासत वाले परिवार से आने के बावजूद रणबीर ने अपनी अलग पहचान बनाई।
रणबीर ने मुंबई के फेमस स्कूल बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल (Bombay Scottish School) से 10वीं तक की पढ़ाई की। वो घर के पहले ऐसे लड़के थे जिन्होंने 10वीं की परीक्षा पास की थी। इतना ही नहीं 54% नंबर लाने के बावजूद भी फैमिली बहुत खुश थी। इस बात का जिक्र ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में किया था कि कैसे रणबीर कपूर के कम नंबर आने के बाद भी कपूर फैमिली ने पार्टी रखी थी और रणबीर इनके साथ हंस रहे थे। इसके बाद रणबीर कपूर ने H.R. College of Commerce and Economics में दाखिला लिया, लेकिन आगे की पढ़ाई पूरी नहीं की।
एक्टिंग में करियर बनाने के लिए रणबीर न्यूयॉर्क चले गए, जहां उन्होंने स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट ( School of Visual Arts) से फिल्ममेकिंग का कोर्स किया। इसके अलावा उन्होंने Lee Strasberg Theatre and Film Institute से एक्टिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली, जिसने उनके अभिनय को नई दिशा दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर की कुल संपत्ति करीब 350 से 400 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश से आता है। बताया जाता है कि रणबीर एक फिल्म के लिए 50-70 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। इसके अलावा वह कई बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन भी करते हैं।
इसे भी पढ़ें: रणबीर कपूर की 'रामायणम् ' का ट्रेलर पोस्टपोन, रिलीज से कुछ घंटे पहले मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान!
रणबीर कपूर के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। उनके कार कलेक्शन में शामिल हैं:
रणबीर कपूर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन रणबीर की एक्टिंग की तारीफ हुई। इसके बाद वेकअप सीड, रॉकस्टार, बर्फी, ये जवानी है दीवानी, संजू, एनिमल, ब्रह्रास्त्र जैसी मूवी में काम करके टॉप स्टार्स की लिस्ट में पहुंचे।
और पढ़ें: Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां जानें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।