
एंटरटेनमेंट डेस्क : राइटर- डायरेक्टर नितिन नीरा चंद्रा की दूसरी मैथिली फ़िल्म 'जैक्सन हाल्ट' 5 मई को रिलीज होगी। इससे पहले 'जैक्सन हाल्ट' का धांसू ट्रेलर पटना में लॉन्च किया गया । एक इवेंट में नितिन ने बताया कि बिहार के स्थानीय आर्टिस्ट को स्टेट में ही काम मिले, इसके लिए वे कोशिशों में जुटे हुए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई तरह से प्रयास किए जा रहे हैं । बिहार में तकनीकी रूप से समृद्ध फिल्म बन रही हैं । दरभंगा और मधुबनी के लोगों को काम करने का मौका मिला है। नितिन ने बताया कि यह फिल्म WWW.BEJOD.IN पर आएगी। बता दें किे नितिन नीरा चंद्रा मिथिला मखान के लिए नेशनल अवार्ड जीत चुके हैं।
भोजपुरी भाषा को प्रमोट करने की रखी मांग
फिल्म की प्रोड्यूसर नीतू चंद्रा श्रीवास्तव ने कहा कि मौजूदा समय में भारत में कोरियन और साउथ इंडियन फिल्म देख रहे हैं, लेकिन नॉर्थ में साउथ इंडियन और कोरियन भी किसी को नहीं आती फिर भी दर्शक अच्छे कंटेंट की वजह से ये फिल्में देख रहे हैं। नीतू ने कहा कि हमारी कोशिश भी यही है कि लोगों को बेहतर कंटेंट मिले, इसके लिए टीमें जुटी हुई हैं।
नीतू ने आगे कहा कि वे अभी हॉलीवुड की फिल्म में लीड रोल कर रही हैं । इसलिए वे अब चाहती अपनी भाषा की फिल्में लोग देखें। अपने लोगों को प्रमोट करें। ताकि हमारा सिनेमा आगे बढ़े, हमारे यहां रोज़गार बढ़े।
बिहार में हुई जैक्शन हॉल्ट की शूटिंग
फ़िल्म 'जैक्सन हाल्ट' की शूटिंग बिहार के मधुबनी के भवानीपुर की खूबसूरत लोकेशन पर हुई है। चंपारण टॉकीज के बैनर तले बनी मैथिली फ़िल्म ‘जैक्सन हॉल्ट’ की प्रोड्यूसर नीतू चंद्रा श्रीवास्तव एवं नितिन चंद्रा हैं। नितिन चंद्रा को मिथिला मखान के लिए नेशनल अवार्ड मिल चुका है। वे देसवा जैसी शानदार फिल्में बना चुके हैं। फिल्म ‘जैक्सन हॉल्ट’ में कांति प्रकाश झा, दुर्गेश कुमार, निश्छल अभिषेक, राम बहादुर रेणु के साथ पीयूष कुमार, निभा झा, विजय, हेमेंद्र लाभ, मुन्नी, सूजीत, शिवानी झा लीड रोल में हैं।
ये भी पढ़ें -
रवि किशन कर रहे IPL की भोजपुरी में क्रिकेट कमेंट्री, 12 भाषाओं में सुन सकते हैं लाइव कॉमेन्ट्री
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।