
Akshara Singh Holi Song: होली और भोजपुरी गानों का एक गहरा कनेक्शन है। ये दोनों ही एक-दूसरे के बिना अधूरे-से लगते हैं। यही वजह है कि होली आने से पहले ही मार्केट में भोजपुरी गानों की बाढ़-सी आ जाती है। वैसे, एक बात तो है कि भोजपुरी गानों के बिना होली के त्योहार में रौनक भी नहीं लगती। इसी बीच, अक्षरा सिंह का एक नया भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने लॉन्च किया है।
अक्षरा सिंह के इस नए होली गाने के बोल हैं 'जीजा जी दूर से गोड़ लागी'। गाने को अक्षरा सिंह ने गाया है। वहीं, इस गाने को अक्षरा सिंह के अलावा एक्टर विशाल सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने को निर्माता रत्नाकर ने अपनी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।
जीजा संग मस्ती करती दिखीं अक्षरा :
गाने में अक्षरा सिंह अपने जीजा से होली के त्योहार में मस्ती-मजाक करती नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह कहती हैं- छुए देम त मोहे तू लगावे के नु चहबा...जानातानि जीजा कंट्रोल में ना रहबा...तू धर्मेंदर हम अनामिका, जीजा तोहे रंग लागी तीखा तीखा, हे दादा...डाली के रंगवा ऊहिं रे अंगवा, मनवा करबा थोर... तोहरा मन में बाटे चोर... त धड़के जियरा मोर, लागी दूरे से हम गोड़...रहे न दीं...।
दर्शकों को झूमने पर मजबूर करती हैं अक्षरा की अदाएं :
'जीजा जी दूर से गोड़ लागी' गाने में अक्षरा सिंह का चर परिचित अंदाज देखने को मिल रहा है। इसमें वे होली का मजा लेते हुए नजर आ रही हैं। इस गाने ने होली आने से पहले ही होली के रंगों में सराबोर होने को मजबूर कर दिया है। गाने में अक्षरा के डांस मूव्स और उनकी हर एक अदा दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रही है।
रत्नाकर कुमार हैं गाने के प्रोड्यूसर :
अक्षरा सिंह के गाने 'जीजा जी दूर से गोड़ लागी' को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने लॉन्च किया है। वही इस गाने के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। गाने के बोल अजय बच्चन ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक रोशन सिंह ने तैयार किया है। इस गाने का डायरेक्शन व कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है। गाने के कैमरामैन रवि पंडित और पंकज सोनी हैं। इसको एडिट पंकज सॉ (वुडपेकर्स वी) ने किया है।
ये भी देखें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।