
एंटरटेनमेंट डेस्क । आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं। उन्होंने साल 2014 में निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इसके बाद तो फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इससे पहले आम्रपाली टीवी सीरियल में एंट्री कर चुकीं थीं। उन्होंने सात फेरे और मेरा नाम करेगी रोशन जैसे बेहद पॉप्युलर सीरियल्स में काम किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल ना करने पर उन्होंने दो टूक राय जाहिर की है।
आम्रपाली हैं मर्जी की मालिक
एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की पर्सनाल्टी उनकी सक्सेस की बड़ी वजह भी है। लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में अब नई जनरेशन खुलकर अपनी राय रखती है। वहीं कई नेटीजन्स आम्रपाली दुबे को उनके ओव्हर वेट की वजह से ट्रोल भी करते रहते हैं। अब इस पर एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया है। आम्रपाली दुबे ने इंटरव्यू में इस सवाल पर कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग उन्हें वजन कम करने की सलाह देते हैं। जो डायरेक्टर कमसिन और जीरो फिगर एक्ट्रेस चाहते हैं, वो मुझे कास्ट नहीं करें। मैं अपना वजन अपनी मर्जी से कम करूंगी, किसी दूसरी की मर्जी से नहीं। आम्रपाली ने कहा कि “अब मैं तो ऐसी ही हूं, काम को अपना धर्म मानती हूं । लेकिन ये तय है कि अपना फिगर बदलूंगी तो ये मेरी मर्जी से ही होगा।
दिनेश लाल यादव निरहुआ,आम्रपाली दुबे की जोड़ी हुई सुपरहिट
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी ने तकरीबन 30 मूवी में साथ काम किया है। दोनों की रोमांस और अदाओं का पूरा जमाना दीवाना है।
आम्रपाली दुबे ने बनाई अलग पहचान
भोजपुरी म्यूजिक वीडियो के जरिए आम्रपाली दुबे ने बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग तैयार की है। दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ उनके कई गाने के वीडियो करोड़ों व्यूज बटोर चुके हैं।
ब्यूटी विद टैलेंट
आम्रपाली की खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज के अलावा एक्टिंग फील्ड में अपनी महारत सिद्ध की है। वे एकदम सहज और सरल एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं।
अवार्ड और सम्मान
आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए कई प्रतिष्ठित अवार्ड जीते हैं।
रोमांस क्वीन बनी आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। वे निरहुआ के साथ रोमांटिक सीन में कंफर्ट होती हैं। इसलिए फैंस उनकी जोड़ी को दिनेश लाल याद के साथ खूब पसंद करते हैं।
कॉमेडी और एक्शन में माहिर
एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे रोमांटिक ही नहीं कॉमेडी और एक्शन सीन भी बखूबी कर लेती हैं।
फिल्म प्रोडक्शन में रखा कदम
आम्रपाली दुबे अब प्रोड्यूसर भी बनने जा रही हैं। वे कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।
भोजपुरी क्वीन बनी आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे को "भोजपुरी क्वीन" से नवाजा गया है। उनकी हर मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है।
ये भी पढ़ें-
Bollywood को टक्कर देती ये 5 भोजपुरी मूवी,पवन सिंह नहीं इस एक्टर का रहा बोलबाला
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।