
Akanksha Dubey Death: भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को खुदकुशी कर ली। उनका शव बनारस के पास सारनाथ के एक होटल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। एक्ट्रेस की मौत की खबर फैलते ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। आकांक्षा के सुसाइड की खबर सुनते ही हर कोई सदमे में है। आम्रपाली दुबे से लेकर रानी चटर्जी तक, भोजपुरी फिल्मों की कई एक्ट्रेस ने आकांक्षा को श्रद्धांजलि दी है।
आम्रपाली दुबे :
आकांक्षा दुबे की मौत से पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई हैरान है कि आखिर एक्ट्रेस ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने आकांक्षा के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मुझे तुम्हारे साथ खिंचवाई गई हर तस्वीर सिर्फ तुम्हारी उपलब्धियों में इस्तेमाल करनी थी बेटा।
रानी चटर्जी :
वहीं रानी चटर्जी ने फेसबुक पर आकांक्षा की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये खबर सुनने के बाद यकीन कर पाना मुश्किल है। अब मैं क्या लिखूं..समझ ही नहीं आ रहा। अपनी जिंदगी को इस तरह गवां देना कहीं से भी ठीक नहीं है। तुम जहां भी रहो, तुम्हारी आत्मा को शांति मिले, जो इस दुनिया में नहीं मिली, स्वर्ग में मिल सके। ओम शांति।
निधि झा :
भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा ने आकांक्षा दुबे की फोटो शेयर करते हुए लिखा - क्यों? ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे आकांक्षा।
समर सिंह :
वहीं भोजपुरी सिंगर और अक्सर आकांक्षा के साथ नजर आने वाले समर सिंह ने रोती हुई इमोजी शेयर कर लिखा- निशब्द, ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे। #आकांक्षा दुबे
26 मार्च को ही रिलीज हुआ था गाना :
बता दें कि 25 साल की आकांक्षा का जन्म 1997 में हुआ था। आकांक्षा ने जिस दिन खुदकुशी की, उसी दिन उनका गाना 'आरा कभी हारा नहीं' रिलीज हुआ है। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह भी हैं।
ये भी देखें :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।