खेसारीलाल-डेजी शाह का 'नथुनिया 2' मचा रहा धमाल! भोजपुरी की इस फ्रेश जोड़ी फिदा सभी

Published : Jun 24, 2025, 01:47 PM IST
bhojpuri actor khesari lal yadav and daisy shah new song nathuniya 2 viral

सार

Bhojpuri Song Nathuniya 2: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड का धमाका देखने मिल रहा है। दरअसल, सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह नथुनिया 2 गाने के साथ डेब्यू किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Bhojpuri Song Nathuniya 2 Viral: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा धमाका हो गया है। दरअसल, सलमान खान की हीरोइन डेजी शाह (Daisy Shah) ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक गाने के साथ डेब्यू किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर गदर मचा रहा है। इस गाने में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ट्रेडिंग मशीन के नाम से फेमस खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) नजर आ रहे हैं। खेसारीलाल और डेजी शाह नया गाना नथुनिया 2 (Nathuniya 2) धमाल कर रहा है और फैन्स इसे पसंद भी कर रहे हैं। ये गाना मंगलवार को ही रिलीज किया गया है।

क्या खास है डेजी शाह-खेसारीलाल यादव के गाने में

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह का गाना नथुनिया 2 रिलीज होते ही छा गया है। फैन्स भी इस गाने को पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। गाने में डेजी मल्टी कलर का शानदार लहंगा पहने नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने मांग टीका, नथ और हैवी नेकलेस से अपने लुक को कंप्लीट किया है। ओवरऑल डेजी बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं, खेसारीलाल डेशंग लुक में बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। उनकी पूरी बॉडी पर टैटू दिख रहे हैं और फिजिक भी कमाल लग रही है। गाने में दोनों के डांस मूव्स भी देखने लायक है। गाने की लोकेशन, कॉस्ट्यूम, कोरियोग्राफी और सिनेमैटोग्राफी को भी शानदार तरीके से बनाया है। गाने में शादी का माहौल, देसी रोमांस और नोकझोंक देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि गाना नथुनिया 2 सारेगामा हिम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ सभी म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी देखने के लिए उपलब्ध है। भोजपुरी की इस फ्रेश जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।

खेसारी लाल के नथुनिया 1 गाने के बारे में

आपको बता दें कि खेसारीलाल यादव का गाना नथुनिया 1, 2022 में रिलीज हुआ था, जो सुपरहिट रहा था। इस गाने ने यूट्यूब और अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर कई रिकॉर्ड भी तोड़ थे। इस गाने को 1200 मिनिट्स से अधिक बार सुना जा चुका है और ये 21 हफ्तों से ज्यादा वक्त तक यूट्यूब के ग्लोबल टॉप चार्ट्स में था। अब इस गाने का पार्ट 2 आया है और देखना है कि नथुनिया 2 क्या रिकॉर्ड ब्रेकर बन सकता है।

डेजी शाह के बारे में

डेजी शाह एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं, जो हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में नजर आ चुकी है। उन्होंने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के असिस्टेंट के रूप में काम किया है। उन्होंने 2011 की कन्नड़ फिल्म भद्रा में लीड रोल प्ले किया था। इसके बाद वो 2014 में फिल्म जय हो में सलमान खान के साथ नजर आईं। 2015 में वे हेट स्टोरी 3 का हिस्सा रही। उन्होंने रामरतन, रेस 3, मिस्ट्री ऑफ टैटू के साथ कुछ गुजराती और मराठी फिल्मों में काम किया। 2023 में उन्होंने फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 13 रियलिटी शो में भाग लिया था। हालांकि, वे विनर नहीं बन पाई।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम
'कमर 28' में Akanksha Puri का जलवा,खेसारी को छोड़ नीलकमल के आईं नजदीक?