अंजना सिंह के साथ रोमांस कर चुका भोजपुरी एक्टर गिरफ्तार, 600 बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ का आरोप

Published : Apr 14, 2023, 07:03 PM IST
Vinod Yadav Forgery Case

सार

पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट के नाम पर छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहा भोजपुरी अभिनेता विनोद यादव गिरफ्तार हो गया है। महाठग विनोद यादव के साथ काम करने वाले भोजपुरी कलाकारों में खेसारी लाल यादव, अंजना सिंह भी शामिल हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. पहले हिंदुस्तान अस्पताल के नाम पर फर्जी अस्पताल चलाकर गिरफ़्तार हो चुका भोजपुरी अभिनेता अपनी जालसाजी और काले कारनामों से बाज नहीं आया और फिर सैकड़ों छात्रों के भविष्य के साथ इस बार पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट के नाम पर लगभग 600 छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ कर बैठा । बरेली के इस इंस्टिट्यूट में किसी भी छात्र के किसी भी सेमेस्टर की कोई परीक्षा लिए बगैर ही अगली कक्षा में दाखिला दे दिया जाता था। कई छात्र जब परीक्षा के बाबत दबाव बनाते हैं तो उनसे कहा जाता कि आगे बहुत ही जल्द परीक्षा होगी तब तक अगली कक्षा में पढ़ाई शुरू कर दो। और इसी तरह से मेडिकल शिक्षा के नाम पर यह गोरखधंधा वर्षों से चल रहा था।

स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार्रवाई

विदित हो कि बरेली के पीलीभीत रोड में बन्नुवाल कालोनी में संचालित पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट पर गुरुवार को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर इस मामले का उद्भेदन किया ।जब इस इंस्टीट्यूट के मान्यता सम्बंधित कागज स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने आरोपियों से मांगा तो इन लोगों के पास दिखाने के लिए कुछ था ही नहीं। ये लोग उसी फर्जी तरीके से छात्रों के रजिस्ट्रेशन किया करते थे व फर्जी तरीके से ही सर्टिफिकेट भी दिया करते थे।

इस इंस्टिट्यूट के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की गई थी। उसी संदर्भ में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मामले के गहन जांच कर दोषियों को पकड़ने के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे। ऐसे में गुरुवार की दोपहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर फर्जी एमडी विनोद यादव को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

किसी कोर्स की फीस तय नहीं

मामले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस पदाधिकारी ने बताया की इस इंस्टिट्यूट में किसी भी कोर्स के लिए कोई तय फीस नहीं थी। दलाल लोगों को अपने जाल में फांसकर लोगों को लाते थे व अपना कमीशन लेकर चंपत हो जाते थे। ऐसे में कई कोर्स के लिए लाखों रुपये फीस के नाम पर इन जालसाजों ने उगाह लिए हैं। यह विनोद यादव पूर्व में भी अपने आप को बच्चों का डॉक्टर बताकर हिंदुस्तान अस्पताल नाम से ठगी करते हुए पकड़ा गया था तब भी उस अस्पताल को पुलिस प्रशासन ने बंद कराया था।

बता दें कि भोजपुरी एक्टर विनोद यादव अंजना सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म 'गुंडा' में नजर आया था। उसकी 3 फ़िल्में बनकर तैयार हैं। गिरफ्तार महाठग विनोद यादव के साथ काम करने वाले भोजपुरी कलाकारों में अंजना सिंह के अलावा खेसारी लाल यादव भी शामिल हैं।

और पढ़ें…

जब सिगरेट पीते पकड़े गए थे 'रामायण' के एक्टर अरुण गोविल, भड़के शख्स ने दी थीं गालियां

इब्राहिम अली खान को लेकर श्वेता तिवारी की बेटी ने कह डाली दिल की बात

शॉर्ट ड्रेस में फैन्स के बीच फंसी एक्ट्रेस, इस वजह से लोग निकाल रहे उस पर ही भड़ास, देखें VIRAL VIDEO

बेटी की उम्र की लड़की को डेट कर रहे 57 साल सलमान? एक्ट्रेस ने बताया सच

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट