एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर MMS के वायरल होने चर्चा में हैं। खबर सामने आने के बाद अक्षरा ने खुलासा किया कि यह किसी भी महिला के लिए दिल तोड़ने जैसा है। उन्होंने कहा कि एक गैंग चाहता है कि वह आत्महत्या करें।
अक्षरा सिंह ने इंडिया टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा- एमएमएस लीक जैसी घटना एक महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा है। उन्होंने खुलासा किया कि एक गैंग 2018 से उनके पीछे पड़ा है और चाहता है वह सुसाइड कर ले।
26
अक्षरा सिंह ने बताया- मैं एक शूटिंग में बिजी थी, इस दौरान एक दोस्त उन्हें फोन कर MMS लीक होने की जानकारी दी। यह मेरे लिए शॉकिंग था। मैं खबर सुनते ही दंग रह गई।
36
अक्षरा सिंह ने कहा- यह पहली बार नहीं है जब मेरे खिलाफ इस तरह की साजिश की जा रही हैं। मैं 2018 से यह सब झेल रही हूं। यह किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं बल्कि एक गैंग द्वारा किया जा रहा है, जो चाहता है कि मैं फांसी लगा लूं या काम करना छोड़ दूं।
46
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा- यह गैंग बर्दाश्त नहीं कर पा रही है कि मैं बिना किसी सपोर्ट के सफल हो रही हूं, मैं इंडस्ट्री में डटी हुई हूं। उन्होंने कहा- अगर मैं उन लोगों का नाम लेती हूं तो उनका हौसला बढ़ेगा और मैं ऐसा नहीं चाहती।
56
भोजपुरी एक्ट्रेस ने यह भी शेयर किया कि न केवल ऐसी खबरें बल्कि सोशल मीडिया का भी उन्हें परेशान करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि उनके रील्स और पोस्ट पर ऐसे कमेंट किए जाते हैं जो उन्हें डिस्टर्ब करते हैं, लेकिन वह अपने काम से ऐसे लोगों को जवाब देने में विश्वास रखती हैं।
66
अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम किया है। वह रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने काला टीका और सर्विस वाली बहू जैसे सीरिलयों में भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।