100 फिल्मों में काम करने वाली मोनालिसा के पास कितनी दौलत, क्या है असली नाम?

Published : Nov 21, 2025, 07:00 AM IST

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस मोनालिसा 43 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 21 नवंबर 1982 को हुआ था। मोनालिसा ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट मूवी में काम किया। वे अभी भी एक्टिव है और लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। जानते हैं उनके बारे में…

PREV
17
43 साल की हुईं मोनालिसा

मोस्ट फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा 43 साल की हो गई हैं। बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों के साथ टीवी सीरियलों में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखा रही हैं।

27
क्या है मोनालिसा का असली नाम

मोनालिसा के असली नाम से ज्यादातर लोग अनजान है। आपको बता दें कि उनका असली नाम अंतरा विस्वास है। फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम बदला था। अब वे मोनालिसा के नाम से ही फेमस हैं।

ये भी पढ़ें... Monalisa का वनपीस में जलवा, समुंदर किनारे दिए ऐसे-ऐसे पोज, देखें 8 PIX

37
मोनालिसा की संपत्ति

खबरों की मानें तो मोनालिसा करीब 22 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। वे फिल्मों और टीवी शोज के अलावा सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी तगड़ी कमाई करती हैं। वे एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपए चार्ज करती हैं।

47
टीवी सीरियलों से मोनालिसा की कमाई

रिपोर्ट्स की मानें तो मोनालिसा लगातार टीवी सीरियलों में काम कर रही हैं। वे टीवी शो में काम करने एक एपिसोड का 50 हजार रुपए चार्ज करती हैं। वे जादू तेरी नजर सीरियल में आखिरी बार दिखाई दी थी।

57
100 फिल्मों में किया मोनालिसा ने काम

मोनालिसा ने 2005 में आई अजय देवगन और सुनील शेट्टी की फिल्म ब्लैकमेल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने साउथ की कुछ फिल्मों में काम किया। फिर वे भोजपुरी सिनेमा में आ गई। यहां उन्होंने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

67
मोनालिसा की फिल्मों के नाम

मोनालिसा ने हम बाहुबली, सात सहेलियां, देवरा बड़ा सतावेला, देवरा भइल दीवाना, तू बबुआ हमार, दूल्हा अलबेला, सिंदूर दान,जाड़े में बलमा प्यारे लागे, तू जान हुआ हमार सहित कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।

77
बिग बॉस 10 में की थी मोनालिसा ने शादी

आपको बता दें कि मोनालिसा ने सलमान खान के शो बिग बॉस 10 में विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। ये शादी 17 जनवरी 2017 को हुई थी। बता दें कि मोनालिसा के पति भी एक्टर हैं।

ये भी पढ़ें... भोजपुरी सिनेमा की पहली फिल्म कौन-सी थी? पहले एक्टर-एक्ट्रेस के बारे में भी जानिए?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories