
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड में डांस के मामले में नोरा फतेही पहले नंबर पर खड़ी दिखाई देती हैं। हर टाइप के डांस खास कर बेली डांस करने में उन्होंने महारत हासिल कर रखी हैं। वहीं, भोजपुरी इंडस्ट्री की एक अदाकारा बेली डांस में नोरा को टक्कर देती नजर आ रही है। नाम है नम्रता मल्ला (namrata malla)। वो एक बेहतरीन डांस के रूप में उभरी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस ने बेली डांस का वीडियो पोस्ट किया है। जो देखते ही देखते वायरल हो रहा है।
छलका रे छलका रे पर नम्रता ने किया बेली डांस
वीडियो में नम्रता मल्ला (Namrata malla dance video) ब्लैक कलर के आउटफिट में दिख रही हैं। कर्ली हेयर और बड़ी सी इयरिंग के साथ उन्होंने डांस लुक को कंप्लीट किया है। अदाकारा रानी मुखर्जी की फिल्म'साथिया' के गाने छलका छलका रे पर बेली डांस करती दिख रही हैं। एक्सप्रेशन की तो बात छोड़ दें, बेली डांस में उनका हर अंग थिरक रहा होता है। फैंस की वीडियो से नजर नहीं हट रही है।
डांसर के मुरीद हुए लोग
उनके चाहनेवालों को उनका डांस काफी पसंद आ रहा है।स्टनिंग, बेहतरीन, सुंदर जैसे लोग कमेंट कर रहे हैं। फायर और हार्ट इमोजी की तो बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा,'सेक्सी फिगर डार्लिंग।' एक अन्य ने लिखा ,'सुपर डांस परफॉर्मेंस।' तीसरे ने लिखा,'सुपर हॉट डांसिंग ।'
वैलेंटाइन डे पर नम्रता का हॉट अंदाज वायरल
वहीं, वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को नम्रता ने अपनी अदाओं से भरी एक वीडियो चाहने वालों के लिए शेयर किया है। पुल के किनारे ब्लैक बिकिनी में वो अंग्रेजी गाने पर सेक्सुअल अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। जिसे देखकर कई लोग पूछ रहे हैं कि क्या आप मेरी वैलेंटाइन बनेंगी। वहीं, सेक्सी और हॉट जैसे कमेंट लोग कर रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली की पैदाइश नम्रता मल्ला के इंस्टाग्राम पर 1.6M फॉलोअर्स हैं। वो दिल्ली में अपना डांस स्कूल चलाती है। इसके साथ ही भोजपुरी, हिंदी, पंजाबी और मराठी म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। भोजपुरी में एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव के गाने 'दो घूंट'से खास पहचान बनाई थी। जिसके बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में छा गई हैं।
और पढ़ें:
सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में दिशा पाटनी ने पहनी थी इतनी महंगी ड्रेस, जानिए कितनी है कीमत?
सलमान खान सहित 6 CELEBS प्यार में रहे अनलकी, 1 हीरोइन ने तो 11 से लगाया दिल फिर भी रह गई अकेली
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।