भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवॉर्ड 2023 की सामने आई डेट, जानें किस सिटी में होगा ग्रैंड फंक्शन

Published : Feb 28, 2023, 11:00 AM IST
bhojpuri cinema screen and stage award 2023 will be held on 1 march KPJ

सार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवॉर्ड्स फंक्शन भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड्स 2023 का आयोजन 1 मार्च को कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर इंडस्ट्री से जुड़े कई नामी सितारें मौजूद रहेंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड्स 2023 भोजपुरी फिल्म उद्योग के लिए सबसे बड़ा अवॉर्ड फंक्शन है, जिसका आयोजन एक बार फिर से कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। इस अवार्ड शो का आयोजन 1 मार्च को धूमधाम से किया जाएगा। अवॉर्ड फंक्शन को ग्रैंड लेवल पर बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस आयोजन में भोजपुरी सिनेमा की फील्ड में दिए गए अति विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कार के साथ एक से बढ़कर एक धमाकेदार पावर पैक परफॉर्मेंस भी स्टार्स द्वारा दी जाएगी। अवॉर्ड शो की शाम को रंगीन बनाने के लिए भोजपुरी फिल्मों के सितारों ने भी खास तैयारियां कर रखी है।

कई कैटेगिरी में दिए जाएंगे अवॉर्ड्स

आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड 2023 भोजपुरी दर्शकों को हमेशा के लिए आकर्षित करने वाला एक शानदार कार्निवल है। 3 साल बाद एंटरटेनमेंट के ट्रिपल डोज के साथ इस अवॉर्ड शो के तीसरे एडिशन के साथ वापस आ रहा है। यह हमारे देश का सबसे बड़ा भोजपुरी सिने अवार्ड्स इवेंट है, जहां इस साल कई कैटेगिरी में पुरस्कारों के साथ-साथ फिल्म जगत के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा एक से बढ़ कर डांस परफॉर्मेंस भी दी जाएगी। इस मौके पर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ गायक, सर्वश्रेष्ठ संगीत, सर्वश्रेष्ठ गायक जैसे कई कैटेगिरी में अवॉर्ड्स भी दिए जाएंगे।

भोजपुरी स्टार्स होंहे अवॉर्ड शो में शामिल

भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन एंड स्टेज अवार्ड 2023 के मौके पर भोजपुरी फिल्म उद्योग के सुपरस्टार हिस्सा लेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मौके पर मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे सहित कई स्टार्स इस शो में शामिल होंगे। इनमें से कई स्टार्स अपनी धमाकेदार स्टेज परफॉर्मेंस भी देंगे। भोजपुरी फिल्म उद्योग से जुड़े प्रसिद्ध निर्देशकों- संगीतकार और अन्य तकनीशियनों को उनके क्रिएशन और क्रिएटिविटी के लिए सम्मानित किया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें..

कभी तलाक कभी साथ, मजाक बना रखा है शादी को, चारू असोपा ने छोड़े पति संग मनाया बर्थडे तो भड़के लोग

पठान बेचारे के लिए किसी पेमेंट चेक से कम नहीं है, SRK पर सलमान खान के भाई ने कसा तंज, मचा बवाल

BOX OFFICE पर संजय दत्त का खस्ता हाल, 10 साल में दी सिर्फ 2 HIT, इन फिल्मों के कारण करोड़ों पानी में

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट