
Rudra shakti akshara singh vikrant release July 2025 : अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल की जाती है। इस बार वे अपनी अपकमिंग मूवी रुद्र शक्ति के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत का इसमें लीड रोल है। हाल ही में रुद्र शक्ति फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया जा चुका है। भोजपुरिया दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
भोजपुरी मूवी ‘रुद्रा-शक्ति’ में एक्ट्रेस मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत लीड एक्टर हैं, वे इसमें शिव भक्त के रूप में दिखाई देंगे। वहीं अक्षरा सिंह के गाने तो कई सारे रिलीज हो रहे हैं। लेकिन फिल्मों का लंबे समय से दर्शकों का इंतजार है। मूवी का टीजर रिलीज किया जा चुका है। जो फैंस को बहुत पसंद आया है।
अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी पहले भी कई भोजपुरी फिल्में और रील्स में नजर आ चुकी है। हालांकि फिल्म रुद्रा-शक्ति टोटली डिफरेंट स्टोरी है। हाल ही में टीज़र रिलीज होने के बाद इसकी कहानी के बारे में हिंट मिला है। ये एक लव स्टोरी है। जिसमें विक्रांत सिंह राजपूत प्रेमी के अलावा रुद्र की भक्ति में डूबे दिखाई देंगे।
अक्षरा सिंह ने शक्ति का किरदार निभाया है। वे अनजान शख्स के पीछे है, जिसे वो प्यार करती हैं। उसका नाम रुद्र है, वे उसके प्रेम में इस कदर दीवानी हैं कि कुछ भी करने के लिए तैयार है।
रुद्र-शक्ति को बिभूति एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। 18 जुलाई 2025 को मूवी रुद्र-शक्ति थिएटर में रिलीज की जाएगी। इसका डायरेक्शन निशांत सी शेखर ने किया है। सीबी सिंह, राजीव सिंह ने इसका निर्माण किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।