
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक अभिनेता के लिए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि उसकी फिल्म को देखकर दर्शकों की आंखें नम हो जाएं और वे इस फिल्म को बार –बार देखें। ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेता देव सिंह के साथ, जिनकी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'सिंह साहब दि राइजिंग' इस शुक्रवार को रिलीज हुई। इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया और देव सिंह को फिल्म के लिए खूब वाहवाही भी मिल रही है। फिल्म में उनके अपोजिट भोजपुरी हॉट केक अंजना सिंह हैं। दोनों की केमिस्ट्री बेहद खिल कर स्क्रीन पर आ रही है। यह महिला प्रधान फिल्म जरुर है, लेकिन फिल्म को देखने के लिए महिलाओं की भीड़ सिनेमाघरों में देखी जा रही है।
सिंह साहब दि राइजिंग के लिए समर्पित रहे देव सिंह
फ़िल्म 'सिंह साहब दि राइजिंग' को लेकर देव सिंह बेहद समर्पित रहे हैं। कई इंटरव्यू में वे इस फिल्म की चर्चा कर चुके हैं। लेकिन अब उनकी यह फिल्म रिलीज हो चुकी है और दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इससे देव सिंह बेहद खुश हैं और कहते हैं कि यह फिल्म मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, इमोशन है. मैंने पहले दिन से इस फिल्म के लिए खूब तैयारी की थी, जो दर्शकों को पसंद आ रही है। उन्होंने बताया कि फ़िल्म 'सिंह साहब दि राइजिंग' के लिए मैंने खुद को सबसे अलग कर लिया था।
आर. एन. सिंह के जीवन पर आधारित 'सिंह साहब दि राइजिंग'
यह फिल्म गोरखपुर के व्यवसायी ,समाज सेवक स्वर्गीय आर. एन. सिंह के जीवन पर आधारित है, जो दौ सौ रुपए लेकर मुंबई गए थे और अपने संघर्ष और मेहनत के जरिए फ़र्श से अर्श तक सफ़र तय किया। सिंह साहब के किरदार को निभाते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री के वर्सटाइल अभिनेता देव सिंह ने आर. एन. सिंह को पुनः जीवित कर दिया है।
'सिंह साहब दि राइजिंग' की स्टार कास्ट, क्रू मेंबर्स
बता दें कि फ़िल्म 'सिंह साहब दि राइजिंग' के निर्माता हैं गीता सिंह, उदय भगत, चन्दा सिंह और संजू सिंह हैं। कहानी शुभम सिंह और लेखक निर्देशक धीरज पंडित हैं। सिंह साहब के किरदार में अंजना सिंह हैं, जिन्होंने अपना काम बहुत ही सहज किया। शानदार अभिनेता सुशील सिंह भी फिल्म में अपने स्वाभाविक अंदाज में नज़र आ रहे हैं। साथ में बीना पांडे, रिंकू भारती, जे. पी. सिंह ने बख़ूबी काम किया है।
और पढ़ें…
'ग़दर 2' के बाद अब 'संघर्ष 2' जगाएगी देशभक्ति का जज्बा, देखें खेसारी लाल की फिल्म का नया ट्रेलर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।