Navratri 2023 : शिल्पी राज का नया भजन सुनेंगे तो आप भी मां दुर्गा की भक्ति में डूब जाएंगे

Published : Oct 15, 2023, 06:51 PM IST
Bhawani Ke Bhajan Shilpi Raj Song

सार

शिल्पी राज ने नवरात्रि के इस पावन अवसर पर अपने इस गाने को लेकर दर्शकों से खूब सारे रील्स बनाने की भी अपील की है और कहा है कि वह उन्हें अपना रील्स बनाकर इस लिंक के नीचे शेयर करें।

एंटरटेनमेंट डेस्क. आदिशक्ति देवी दुर्गा भवानी का पावन पर्व नवरात्र शुरू हो गया है। इस मौके पर भोजपुरी संगीत की आवाज की मल्लिका शिल्पी राज का एक भजन खूब वायरल हो रहा है। भजन है - 'भवानी के भजन', जिसमें श्वेता माहरा के साथ शिल्पी राज भक्ति में लीन झूमती नजर आ रही हैं। शिल्पी राज का यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल शिल्पी राज एंटरटेनमेंट से रिलीज हुआ है और यह देवी दुर्गा के भक्तों को खूब पसंद भी आ रहा है। शारदेय नवरात्रि के इस पावन त्यौहार पर अब तक कई भोजपुरी देवी गीत रिलीज हो चुके हैं, लेकिन उन सब में यह गीत काफी अलग है। शिल्पी राज ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है और इसके म्यूजिक वीडियो में वे भोजपुरी की नई जनरेशन की सेंसेशन श्वेता माहरा के साथ झूमती नजर आ रही हैं।

बेहद दिलचस्प है शिल्पी राज के इस भजन की थीम

शिल्पी राज के इस देवी भजन का थीम बेहद दिलचस्प है। शिल्पी राज ने इस गाने के जरिए देवी मां के भक्तों से कहा है कि जब कुछ भी समझ ना आए और जब कोई सहारा ना हो, तब मां भवानी का भजन कर लीजिए। आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे और सारे रास्ते खुल जाएंगे। इस गाने को लेकर शिल्पी राज ने बताया कि "मां भवानी जगत जननी और मानवता के कल्याण की प्रतिमूर्ति हैं। हमने खूब सुना है कि शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां भवानी अपने भक्तों की पीड़ा को दूर करती है। उनकी उलझन को सुलझाती हैं, अगर उनका स्मरण पूरी श्रद्धा और तन्मयता से किया जाए। इस चीज को हमने अपने गीत में पिरोकर आपके सामने प्रस्तुत किया है। उम्मीद करती हूं कि आपको पसंद आएगी और आप मेरे हर गाने की तरह इसे भी खूब प्यार और आशीर्वाद देकर बाद बनाएंगे।"

विजय चौहान ने लिखा है खूबसूरत 'भवानी के भजन'

आपको बता दें कि शिल्पी राज के देवी भजन 'भवानी के भजन' के गीत का विजय चौहान हैं। संगीतकार छोटू रावत हैं। डीओपी राहुल यादव और सुनील गुप्ता हैं। कोरियोग्राफी सैंडी ने की है। वीडियो डायरेक्ट नयन मौर्य हैं। और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

और पढ़ें…

टॉप 11 इजराइली फ़िल्में, कोई हंसाती है तो कोई फिलिस्तीनी आतंक के खिलाफ

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Pawan Singh के आ रहे धांसू भोजपुरी गाने, पोस्टर ने बढाई बेकरारी
बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक