2024 में लकी टाइटल, दनादन रिलीज हुए गाने, एक ने बटोरे 22 CR व्यूज

Published : Dec 06, 2024, 05:30 PM ISTUpdated : Dec 07, 2024, 04:04 PM IST
bhojpuri saree title

सार

भोजपुरी साड़ी गानों ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है! निरहुआ का 'मैरून कलर सड़िया' 22 करोड़ व्यूज पार कर चुका है, लेकिन क्या ये रितेश पांडे के 'हैलो कौन' के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगा? अक्षरा सिंह और खेसारी लाल के गाने भी पीछे नहीं हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, bhojpuri saree title songs pawan singh khesari nirahua maroon saree । भोजपुरी ने इस साल बहुत तेजी से अपने पैर पसारे हैं। अब ये इंडस्ट्री पूरे भारत में पहचानी जाने लगी है। पवन सिंह, खेसारी लाल याद दिनेश लाल यादव निरहुआ, रितेश पांडे जैसे एक्टर पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं । वहीं म्यूजिक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। हर दिन कई सारे गाने इस इंडस्ट्री में रिलीज होते हैं। इसमें 24 घंटे से कम समय में मिलियन व्यूज बटोरते हैं। इसमें पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे स्टार के गानों पर तो दर्शक टूट पड़ते हैं । साल 2024 में साड़ी टाइटल को लेकर कई सारे गाने रिलीज हुए हैं। इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ के मैरून कलर की सड़िया तो जैसे हर भोजपुरिया दर्शक का फेवरेट बन गया है। इस सॉन्ग ने रिलीज के बाद 22 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं। ये गाने आने वाले समय में रितेश पांडे के वायरल सॉन्ग हैलो कौन के 100 करोड़ व्यूज का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। यहां हम साड़ी टाइटल वाले भोजपुरी सॉन्ग की जानकारी शेयर कर रहे हैं।
 

मैरून कलर सड़िया ने हिलाया इंटरनेट
दिनेश लाल यादव औऱ आम्रपाली दुबे के मैरून कलर सड़िया इस साल का सबसे बड़ा हिट साबित हुआ है। करीब 8 महीने पहले रिलीज हुए गाने ने अब तक 22,4  करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोरे हैं। वैसे इस लिस्ट में रितेश पांडे का हैलो कौन गाना टॉप पर है, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं। लेकिन ये कारानामा करने में उन्हें 4 साल का वक्त लगा है।  


अक्षरा सिंह का गुलाबी साड़ी भी तेजी से व्यूज बटोर रहा है। दो हफ्ते पहले रिलीज हुआ ये गाना कम समय में 1.2 मिलियन व्यूज हासिस कर चुका है। 

GAWANWA KE SAREE ( गवनवां के साड़ी –) दो महीने पहले रिलीज हुए गाने को 1.4 मिलियन व्यूज मिले हैं। 

स्वर - प्रियंका सिंह

संगीतकार – ओम झा

गीत - अरबिंद तिवारी

निर्देशक - संजीव बोहरपी



 

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का गया साड़ी के प्लेट भी बेहद सफल गाना है।  दरअसल िस गाने के बाद ही भोजपुरी इंडस्ट्री में धड़ाधड़ साड़ी सॉन्ग रिलीज हुए। इसे

RJ Music पर 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। हालांकि कई सारे प्लेटफॉर्म पर इसे रिलीज किया गया। हर जगह इसेे लाखों  व्यूज मिले हैं। 

 

गाना :- प्लेट पिया साड़ी के

►Singer, गायक :- Pawan Singh

►गीतकार :- Ajit Singh

►Music, संगीत :- Lovely Sharma

बड़े स्टार के हिट टाइटल को लेकर कई भोजपुरी एक्टर ने साड़ी टाइटल से अपने गाने रिलीज किेए है । कई सारे गाने दर्शकों को भी पसंद आए हैं। 

 

PREV

Recommended Stories

धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट
New Bhojpuri Song: 'सटावा जनी राइफल...' में अंशुमान सिंह राजपूत-सपना चौहान की जबरदस्त केमिस्ट्री