2024 का Valentine वीक इस एक्ट्रेस के साथ मनाएंगे खेसारी लाल यादव, "प्रेम की पुजारन" में दिए रोमांटिक सीन

Published : Jan 15, 2024, 10:29 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क। खेसारीलाल यादव ( Khesarilal Yadav) और यामिनी सिंह ( Yamini Singh ) की जोड़ी भोजपुरिया दर्शकों की फेवरेट बनती जा रही है। दोनों की मूवी "प्रेम की पुजारन" का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है। ये मूवी 9 फरवरी को रिलीज होगी ।

PREV
16

खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह की रोमांटिक मूवी "प्रेम की पुजारन" की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया गया है।

26

"प्रेम की पुजारन" में खेसारीलाल यादव यामिनी सिंह के साथ रक्षा गुप्ता से इश्क लड़ाते नज़र आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर समर राज हैं, फिल्म का डायरेक्शन पंकज सिन्हा ने किया है।

36

"प्रेम की पुजारन" फिल्म साल 2024 के फरवरी के महीने में वेलेंटाइन वीक में रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट 9 फरवरी है। प्रोडक्शन समरशी फिल्म्स मीडिया एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर के तहत किया गया है।

46

खेसारी लाल यादव ने दर्शकों से फिल्म को अपना प्यार देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मूवी के लिए बहुत मेहनत की है।

56

फिल्म "प्रेम की पुजारन" के शानदार गीतों को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है। स्टोरी और स्क्रीनप्ले, डायलॉग मनोज के कुशवाहा ने लिखे हैं।

66

फिल्म में खेसारी लाल यादव, यामिनी सिंह, रक्षा गुप्ता,एम एम ऋषि, दीपक सिन्हा, विनोद मिश्रा, अजय सिन्हा मिंटो, महेश आचार्य, पप्पू यादव और रिंकू यादव लीड रोल में हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories