प्रेमिका ने रंग लगवाने से किया मना तो राकेश मिश्रा बोले-होली में न रंग लगबइबू त दिल टूट जाई

Published : Feb 08, 2023, 02:21 PM ISTUpdated : Feb 08, 2023, 02:22 PM IST
Rakesh Mishra Holi Song

सार

होली में भोजपुरी के मदमस्त गानों पर रंग गुलाल ना उड़े, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। भोजपुरी सिने इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार और सिंगर राकेश मिश्रा का नया गाना 'होली में दिल टूट जाई' रिलीज हो गया है। इसे SRK म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

Rakesh Mishra New Holi Song: होली में भोजपुरी के मदमस्त गानों पर रंग गुलाल ना उड़े, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हर बार की तरह ही इस बार भी भोजपुरी कलाकार एक से बढ़कर एक होली गीत लेकर आ रहे हैं, जो खूब वायरल हो रहे हैं। इसी बीच, भोजपुरी सिने इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार और सिंगर राकेश मिश्रा का नया होली गीत रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल 'होली में दिल टूट जाई' है। राकेश मिश्रा के इस गाने को एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

प्रेमिका को होली पर रंग लगाते दिखे राकेश मिश्रा :

इस गाने में राकेश मिश्रा अपनी प्रेमिका को होली में रंग लगाने की बात करते दिख रहे हैं। हालांकि, प्रेमिका के इनकार करने पर वो कहते हैं कि अगर होली में रंग नहीं लगाया तो दिल टूट जाएगा। भोजपुरी के लोकगीतों में ऐसे प्रसंग खूब मिलते हैं, जिसमें देवर-भाभी और प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को रंग लगाने की कोशिश में मीठी नोकझोंक करते दिख जाते हैं। इसी सिचुएशन को राकेश मिश्रा ने अपने गाने में नए अंदाज से पिरोया है।

गाने को राकेश मिश्रा के साथ अंजली यादव ने गाया :

राकेश मिश्रा के इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। 'होली में दिल टूट जाई' काफी अलग किस्म का गाना है। इसके गीत प्रकाश बारूद ने लिखें हैं, जबकि म्यूजिक सरविंद मल्हार का है। गाने को राकेश मिश्रा और अंजली यादव ने मिलकर गाया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में जोया खान लीड रोल में धमाल मचाती नजर आ रही हैं।

Akshara Singh Holi Song: जीजा संग छेड़खानी करती दिखीं अक्षरा, बोलीं- लागी दूरय से हम गोड़

'राजा तनि जाई ना बहरिया' के बाद कई हिट गाने दिए :

बता दें कि राकेश मिश्रा की पहचान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसे सिंगर के तौर पर है कि उनका हर एक गाना दर्शकों को नाचने-गुनगुनाने पर मजबूर कर देता है। यही वजह है कि फैंस को उनके हर एक गाने का बेसब्री से इंतजार रहता है। बता दें कि इससे पहले राकेश मिश्रा के गाने 'राजा तनि जाई ना बहरिया' ने तो धमाल मचा दिया था। इसके गाने के बाद भी उन्होंने एक से बढ़कर एक कई हिट सॉन्ग दिए हैं।

ये भी देखें : 

अक्षरा ही नहीं, पवनसिंह के नाम से कांपती है ये एक्ट्रेस, जानें क्यों बोली- इस 1 चीज से नहीं करते समझौता

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट