
एंटरटेनमेंट डेस्क । भोजपुरी एक्टर रवि किशन (Ravi kishan) की बेटी इशिता शुक्ला ( ishita shukla) इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं देंगी । सूत्रों के मुताबिक सांसदों की बेटी अग्निपथ योजना ( Agneepath scheme ) का हिस्सा बनने जा रही हैं । कुछ दिनों पहले उनके सेना में शामिल होने की खबरें आ रहीं थी । वहीं ताज़ा अपडेट है कि उन्होंने भारतीय सेना ज्वाइन करने का मन बना लिया है।
इशिता शुक्ला ने गणतंत्र दिवस की परेड में किया था पार्टीसिपेट
इशिता शुक्ला का एनसीसी कैडेट हैं, 26 जनवरी 2023 को गणतंत्र दिवस की मुख्य परेड में इशिता शामिल हुई थी । इससे पहले भी उन्हें एनसीसी में बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए सम्मानित किया गया था। इशिता के पिता रवि किशन ने ट्वीट के जरिए अपनी बेटी को सम्मानित किए जाने की जानकारी शेयर की थी।
रवि किशन करते हैं अग्निपथ स्कीम को सपोर्ट
रवि किशन अपनी बेटी को लेकर बहुत प्राउड फील करते हैं। इससे पहले उन्होंने मीडिया को बताया था कि इशिता क्या चाहती है, एक्टर ने कहा- ‘मेरी बिटिया इशिता मुझसे बोली पापा मैं अग्निपथ स्कीम के जरिए देश की सेवा करना चाहती हूं। इस पर मैंने उससे कहा आगे बढ़ो बेटी।’ बता दें कि रवि किशन ने उस दौरान ये भी कहा था कि केंद्र सरकार के इस स्कीम का वे पूरी तरह से सपोर्ट करते हैं । सांसद ने ट्विटर पर इस स्कीम के फायदों गिनाते हुए कई पोस्ट किए थे ।
रवि किशन की तीन बेटियां- एक बेटा
इशिता शुक्ला, रवि किशन और प्रीति किशन की बेटी हैं। साल 1993 में दोनों ने शादी की थी, इशिता सहित रवि किशन के कुल चार बच्चे हैं तीन बेटियों के नाम रीवा, तनिष्क, इशिता है। उनके बेटे का नाम सक्षम है ।
ये भी पढ़ें-
मां की ममता को समझाती है भोजपुरी फिल्म 'टुनटुन', फिल्म का इमोशनल ट्रेलर हुआ रिलीज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।