Chhath Puja 2025: वो 7 हीरोइन, जो पर्दे पर निभा चुकीं छठी मैया का किरदार

Published : Oct 27, 2025, 06:36 PM IST

छठ महापर्व वैसे तो उत्तर प्रदेश और बिहार का खास त्यौहार है। लेकिन अब यह पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। फिल्मों, टीवी शोज और म्यूजिक वीडियोज में कई एक्ट्रेस को छठी मैया के रोल में देखा जा चुका है। जानिए ऐसी ही चुनिंदा एक्ट्रेसेस के बारे में.…

PREV
17
माही श्रीवास्तव

2023 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म 'छठ के बरतिया' में माही श्रीवास्तव ने छठी मैया का रोल किया था। कन्हैया एस. विश्वकर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में स्मृती सिन्हा और अंशुमान मिश्रा जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ें : Chhath Puja 2025: भोजपुरी की वो 8 फ़िल्में, जिनमें दिखती है छठी मैया की कहानी

27
काजल यादव

भोजपुरी फिल्म 'आशीर्वाद छठी मैया के' में काजल यादव को छठ माता के रोल में देखा गया था। इस फिल्म रितेश उपाध्याय और अभिलाषा भरे जैसे कलाकर भी नज़र आए थे। 2019 में फिल्म का पहला पार्ट और 2024 में दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था।

37
अंतरा शर्मा

इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'महिमा महान छठी मैया के' में अंतरा शर्मा छठी मैया के रोल में दिखी थीं। मनोज सिंह के निर्देशन वाली इस फिल्म में इंदिरा श्रीवास्तव और राहुल राजपूत जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।

यह भी पढ़ें : Chhath Puja 2025: भक्ति की शक्ति लाने वाले 10 छठ गीत, यूट्यूब पर भर-भर कर देखे गए

47
निशा सिंह

पॉपुलर भोजपुरी फिल्म 'छठी मैया भर दे अचरवा हमार' में निशा सिंह छठी मैया के रोल में दिखाई दी थीं। काजल यादव और आदित्य ओझा जैसे कलाकार भी इस फिल्म में अहम् किरदार में थे। फिल्म को संजय श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है।

57
अपर्णा मलिक

भोजपुरी फिल्म 'हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह ' में अपर्णा मलिक छठी मैया के किरदार में नज़र आईं। लाल बाबू पंडित के निर्देशन वाली इस फिल्म में अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, रितेश उपाध्याय और माया यादव जैसे कलाकरों ने भी अहम् भूमिका निभाई है।

67
देवोलिना भट्टाचार्जी

2024 में टीवी पर एक शो आया था, जिसका टाइटल था 'छठी मैया की बिटिया'। इस शो में देवोलिना भट्टाचार्जी ने छठी मैया का किरदार निभाया था।

77
स्नेहा वाघ

टीवी शो 'छठी मैया की बिटिया' में स्नेहा वाघ ने देवोलिना भट्टाचार्जी को रिप्लेस किया था। दरअसल, देवोलिना भट्टाचार्जी ने प्रेग्नेंसी के चलते यह शो छोड़ दिया था। इसके बाद स्नेहा ने उनकी जगह ली थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories