बड़े पर्दे पर दिखेगी देवरानी-जेठानी की तकरार, रिलीज हुआ अंजना सिंह की फिल्म का धांसू ट्रेलर

Published : Nov 13, 2023, 10:13 PM IST
Devrani Jethani 2 Trailer

सार

एंटरटेन 10 टेलीविजन प्रा. लिमिटेड प्रेजेंट व वर्ल्डवाइड फिल्म्स प्रोडक्शन प्रेजेंट 'देवरानी जेठानी 2' के ट्रेलर का रन टाइम 4.33 मिनट है। निर्माता प्रदीप सिंह का कहना है कि पिक्चर जब रिलीज होगी, तो दर्शकों को मनोरंजन का पूरा डोज मिलेगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क. दिवाली के अवसर पर एक नाजुक रिश्ते के मर्म को प्रस्तुत करने वाली कहानी पर बनी भोजपुरी के मशहूर निर्देशक प्रदीप सिंह की अपकमिंग फिल्म 'देवरानी जेठानी 2' का धांसू ट्रेलर आउट हो गया है। इस फिल्म में गौरव झा, देव सिंह, अंजना सिंह और संचिता बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं, जिनकी अदाकारी ट्रेलर में उभर कर सामने आई है। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, अपूर्व मेड़तिया, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं, जबकि निर्देशक अजय कुमार झा हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। मगर उससे पहले इंटर10 रंगीला पर रिलीज इस फिल्म के ट्रेलर ने धूम मचा दी है।

शंख के उद्घोष के साथ शुरू हुआ 'देवरानी जेठानी 2' का ट्रेलर

शंख के उद्घोष के साथ फिल्म का ट्रेलर शुरू होता है और फिर देवरानी जेठानी के फ्रेम में झगड़ा इस फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिलता। फिल्म में अयोध्या निवास की कहानी है, जिसमें दो भाई रहते हैं और एक की शादी गांव की लड़की से होती है। जबकि दूसरे की शादी शहर की लड़की से होती है। फिर शुरू होता है कलह और हो जाता है घर का बंटवारा। इस दौरान देवरानी और जेठानी के बीच की नोक झोंक के बीच आता है ट्विस्ट, जो फिल्म को एक रोचक मोड़ देता है। वह ट्विस्ट क्या है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी लेकिन उससे पहले हम बता दें की फिल्म का स्क्रीन प्ले बेहद शानदार है। इसके संवाद और संगीत किसी के भी दिलों में उतरने वाले हैं।

किसने दिया 'देवरानी जेठानी 2' का संगीता

फिल्म 'देवरानी जेठानी 2' के संगीतकार मुन्ना दुबे हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव,मुन्ना दुबे व शेखर मधुर हैं। छायांकन मनोज सिंह ने किया है। संकलन गुर्जन्ट सिंह ने किया है। नृत्य कानू मुखर्जी का है। कला नाजिर सेख और मारधाड़ श्रवण कुमार का है। कार्यकारी निर्माता अनवर बिरानी व कमल यादव और पी.आर.ओ. रंजन सिन्हा हैं। फिल्म में अंजना सिंह, गौरव झा, अरोरा, ललित उपाध्याय और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

और पढ़ें…

सलमान खान की 3 अपकमिंग मूवीज, करेंगी 'टाइगर 3' से बड़ा धमाका

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे को छोड़ इस महिला संग दूसरे रूम में गए विक्की जैन

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम
'कमर 28' में Akanksha Puri का जलवा,खेसारी को छोड़ नीलकमल के आईं नजदीक?