खेसारीलाल यादव की फिल्म "लाडला 2" का धांसू ट्रेलर रिलीज, फैंस ने बताया – जबरदस्त

Published : Aug 14, 2023, 04:54 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क । खेसारी लाल यादव की अपकमिंग मूवी लाड़ला 2 का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। यशी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले इस मूवी के प्रोड्यूसर अभय सिन्हा हैं। इस मूवी में खेसारीलाल यादव के अलावा माया यादव और मेघा श्री लीड रोल में हैं । 

PREV
19

भोजपुरी फिल्म "लाडला 2" का धांसू ट्रेलर 14 अगस्त को  इंटर 10 रंगीला और यशी फिल्म्स के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है, जो भोजपुरी के दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

29

फिल्म के ट्रेलर की लंबाई 4:06 मिनट है, दर्शकों को इसकी इमोशनल सीन बेहद पसंद आए हैं। फिल्म को प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है।

39

लाड़ला 2  फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई मूवी लाड़ला का सीक्वल है, जो मां और बेटे के रिश्ते की इमोशनल कहानी पर बेस्ड है। 

49

लाड़ला 2 में खेसारीलाल यादव, माया यादव और मेघा श्री लीड कैरेक्टर निभाए हैं । फिल्म "लाडला 2" को बड़े पैमाने पर पिक्चराइज किया गया है। इसकी कई सीन लंदन में फिल्माए गए हैं।

59

लाड़ला 2 की स्टोरी के सेंटर में मां का किरदार है। खेसारी लाल यादव अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं, वहीं उनकी लाइफ में एक्ट्रेस मेघाश्री आ जाती है।

69

इसके बाद मां और प्रेमिका के बीच का मनमुटाव शुरू हो जाता है। वहीं खेसारी की मुश्किलें बढ़ती चली जाती हैं।

79

खेसारीलाल यादव ने फिल्म को लेकर उम्मीद जताई है कि ये जरुर दर्शकों को पसंद आएगी । उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी उनके दिल के करीब है।

89

लाड़ला 2 के गीतों को अरविन्द तिवारी, विनय निर्मल, सत्या सावरकर और बबुआ विकास ने लिखा है। इसका म्यूजिक ओम झा ने तैयार किया है। कोरियोग्राफी राम शेवक मेवालाल गुप्ता की है ।

99

लाडला 2" के प्रोड्यूसर अभय सिन्हा ने फिल्म को लेकर कहा कि यह सोशल और फैमिली वैल्यू पर बेस्ड फिल्म है। खेसारी लाल यादव समेत सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। ये मूवी दर्शकों को जरुर पसंद आएगी।  

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories