धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट

Published : Dec 04, 2025, 08:30 AM IST

बॉलीवुड के असली ही-मैन और सबसे हैंडसम सुपरस्टार धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं हैं। 8 दिसंबर को उनकी 90वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जाएगी। धरम जी ने बॉलीवुड ही नहीं अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया था, जिनमें भोजपुरी भी शामिल हैं।

PREV
15
भोजपुरी फिल्मों में भी दिखे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र बॉलीवुड के वो स्टार थे, जिन्होंने जिस भाषा की फिल्म में काम किया, उसे ही हिट करा दिया। यहां तक कि भोजपुरी सिनेमा में भी उन्होंने हिट फ़िल्में दी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र ने भोजपुरी सिनेमा की 4 फिल्मों में काम किया था। डालिए इन चारों फिल्मों पर एक नज़र…

25
1. देश परदेश

8 अवम्बर 2013 को यह फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन विमल कुमार और हरेश जी. पटेल ने किया था। फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा पवन सिंह, मोनालिसा, कादर खान और रति अग्निहोत्री जैसे कलाकारों ने भी अहम् भूमिका निभाई थी। बताया जाता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

यह भी पढ़ें : Dharmendra की अस्थि विसर्जित करने गंगा घाट पहुंचे सनी देओल, पैपराजी पर भड़के, देखें VIDEO

35
2.मैया तोहार सौगंध

इस भोजपुरी फिल्म का निर्देशन आर. प्रताप ने किया है। धर्मेंद्र के अलावा इस फिल्म में मिलिंद गुणाजी, मोहन जोशी, पिंकी चिनॉय, किरण कुमार, निर्मल पांडे और अन्य कलाकारों ने अहम् भूमिका निभाई थी। फिल्म की गिनती धर्मेंद्र और भोजपुरी सिनेमा की हिट फिल्मों में होती है।

45
3. दुश्मन के खून पानी हा

भोजपुरी सिनेमा की यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन सुरेश के. ग्रोवर ने किया था। इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ रवि किशन, पुनीत इस्सर, टीनू आनंद और अरमान कोहली जैसे कलाकार भी नज़र आए थे।

यह भी पढ़ें : Dharmendra की ये 3 फ़िल्में होंगी मौत के बाद रिलीज, दो अगले महीने ही आ रहीं

55
4.सजन हमका दुल्हनिया बनाए दियो ना

इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। लेकिन टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ यह सुपरहिट फैमिली मूवी थी, जिसमें धर्मेंद्र के साथ रवि किशन, राजा मुराद, शक्ति कपूर, जॉनी लीवर और अर्चना पूरन सिंह जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे। कांति मेहता ने फिल्म का डायरेक्शन किया था और कुमार सानू और अलका याज्ञनिक जैसे सिंगर्स ने इसके गाने गाए थे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories