
Khesari Lal Yadav New Movie: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म “अवैध” का ट्रेलर रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। इस फिल्म में उनके अपोजिट अपर्णा मलिक फीमेल लीड में नजर आ रही हैं। यह फिल्म सत्ता, संघर्ष और सिस्टम की जटिलताओं को दर्शाती है। फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा हैं और सह-निर्माता शाम्भवी झा हैं। फिल्म का निर्देशन नीरज रणधीर ने किया है जबकि कहानी और पटकथा प्रवीण चंद्रा ने लिखी है। संवाद लेखन का जिम्मा प्रवीण चंद्रा और अभिषेक चौहान ने संभाला है।
ट्रेलर में खेसारीलाल यादव एक दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं, जो भ्रष्ट व्यवस्था और सत्ता की चालों से भिड़ता है। उनके संवाद और एक्शन सीन्स दर्शकों को गहरी छाप छोड़ते हैं। यह फिल्म बताती है कि जब इंसान के हक और न्याय पर हमला होता है तो वह किस हद तक जाकर लड़ सकता है। खेसारीलाल यादव ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए खास है क्योंकि यह मनोरंजन के साथ-साथ समाज को एक मजबूत संदेश भी देती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक इस फिल्म को खुले दिल से अपनाएंगेगे।
इसे भी पढ़ें : Navratri 2025 में भक्ति की शक्ति लाने आ रही भोजपुरी की फिल्म 'नौ देवी नव दुर्गा', सामने आया फर्स्ट लुक
वहीं, ट्रेलर में अपर्णा मलिक ने भी अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। उनका फिल्म में एक अहम किरदार है। अपर्णा ने बेहद कम समय में अपने अभिनय कौशल को खूब बढ़ाया है और यही वजह है कि आज वे इस महत्वपूर्ण फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ नजर आ रही हैं। इसको लेकर उन्होंने कहा कि यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है। मैंने इसके लिए बहुत सारी तैयारियां भी है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है और मेरी भूमिका भी लोगों को पसंद आए, यही कामना है।
राजघराना फिल्म्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज इस फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा का मानना है कि “अवैध” भोजपुरी इंडस्ट्री में एक नया मुकाम हासिल कर सकती है। राजनीति, ड्रामा और एक्शन से भरपूर यह फिल्म आने वाले महीनों में रिलीज़ होगी। दर्शकों में इस फिल्म के प्रति खासा उत्साह है और सोशल मीडिया पर ट्रेलर को हजारों व्यूज़ मिल चुके हैं। अब सभी की निगाहें इसके ग्रैंड रिलीज़ पर टिकी हैं। “अवैध” सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि समाज की उन परतों को भी सामने लाती है जो अक्सर अनदेखी रह जाती हैं।
फिल्म में खेसारी लाल यादव, अपर्णा मलिक, यामिनी सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, केके गोस्वामी, पदम सिंह, देव सिंह, महेश राजा, प्रेम दुबे, सैकत चटर्जी अष्टभुजा मिश्रा, निशा तिवारी, सुबोध सेठ, बी.एन. पटेल, सोनू पांडे, नीरज यादव, ओपी कश्यप, आर नरेंद्र, राज मोर्या, मनीष आनंद, प्रभु देव, सिद्धांत सिंह, रूपा सिंह, तन्मय तिवारी, आशीष यादव, ख़ुशी यादव, नम्रता सिंह, अंजलि भारती, सौम्या, काजल, चांदनी शर्मा, रंजन सिन्हा, अभय कुमार झा, नगीना यादव, अर्जुन यादव, प्रदीप शर्मा, सुनील सिन्हा टुन्नी, अभिषेक चौहान, नूर आलम राज कुमार, अरुण, राम बाबू झा, रवि बबलु, विनोद यादव, कुणाल ठाकुर, सरविंद कुमार, रागनी कश्यप, राकेश कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अतिथि भूमिका अंजना सिंह भी हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। स्क्रीन प्ले धर्मेंद्र सिंह, डीओपी आर आर प्रिंस, संपादक संतोष हरवड़े, डीआई रोहित सिंह (युग मोशन पिक्चर), पोशाक डिजाइनर विद्या विष्णु, संगीत बापी टुटुल/कृष्णा बेदर्दी/पप्पू श्रीवास्तव और गीतकार संदीप नाथ/कृष्णा बेदर्दी/दिवंगत ब्रिशकिशोर दुबे, इरशाद खान हैं। फिल्म के गाने को आवाज खेसरी लाल यादव, कृति सागथिया, कल्पना पटवारी, देव राठौड़ आदि ने दिया है। कोरियोग्राफर: कन्नू मुखर्जी/रिकी गुप्ता/सोनू प्रीतम हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।