Khesari Lal Yadav, डेजी शाह ने मचाया कोहराम, नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा 'नथुनिया 2'

Published : Jul 01, 2025, 11:50 PM ISTUpdated : Jul 02, 2025, 12:18 AM IST
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song

सार

खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी गाना 'नथुनिया 2' रिलीज़ होते ही वायरल हो गया है ! डेजी शाह के साथ उनकी जोड़ी ने महज 8 दिनों में 2 करोड़ व्यूज हासिल कर लिए हैं।

Khesari Lal Yadav, Daisy Shah Bhojpuri Song : भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का न्यू सॉन्ग 'नथुनिया 2' रिलीज के साथ वायरल हो गया है। एक्टर और सिंगर के फैंस को नथुनिया 2 गाना खूब पसंद आ रहा है। इसे  Saregama Hum Bhojpuri पर  23Jun 2025 को शेयर किया गया था। इसके बाद से नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।  

खेसारी लाल यादव की तेजी से बढ़ी फैन फॉलोइंग

खेसारीलाल अपने फिजिक के लिए भी जाने जाते हैं। उनके फैंस तो उन्हें भोजपुरी का सलमान खान बुलाते हैं। उनकी फीमेल फैन तो एक्टर के लुक्स की दीवानी हैं । वही जब वे ठुमके लगाने के लिए आते हैं तो फिर दर्शक क्रेजी हो जाते हैं। दरअसल उनकी बॉडी और लुक्स के साथ भोजपुरिया ठेठ अंदाज सभी को अपना बना लेता है। यहीं वजह है कि उनके सॉन्ग रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं।

‘नथुनिया 2’ ने 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल किए 

खेसारी का नयू सॉन्ग ‘नथुनिया 2’ इस समय यूट्यब पर कोहराम मचाए हुए है। करीब 8 दिन पहले लॉन्च किए गए इस गाने को यूट्यूब पर तकरीबन 2 करोड़ व्यूज मल चुके हैं। हर घंटे इसके व्यूज में तगड़ा इजाफा हो रहा है। 

खेसारी और डेजी शाह की जोड़ी ने लगाई आग 

नथुनिया 2 गाने में खेसारीलाल के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह नजर आ रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री बेहद शानदार है। इस गाने को भी बॉलीवुड सॉन्ग की तर्ज पर पिक्चराइज किया गया है। भव्स सेट और डांसर्स की टोली ने तो गाने की रंगत ही बदल दी है। बाइक पर खेसारी का स्टाइल युवाओं को खूब पसंद आ रहा है। वहीं शादी के माहौल पर फिल्माया गया ये गाना कई तरह के रंग पेश कर रहा है। डेजी शाह इसमें बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वहीं दोनों की जुगलबंदी ने तो समां बांध दिया है।   

भोजपुरी गाने  नथुनिया 2 की स्टार कास्ट
नथुनिया 2 में गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। गाने में संगीत वीएस चौहान का है। इसमें खेसारी लाल के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह नजर आ रही है। दोनों की अदाएं दर्शकों को गुदगुदा रही हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Monalisa ने रेड फ्रॉक सूट में दिखाई अदाएं, फैंस- कहां चली लाल परी
Pawan Singh के आ रहे धांसू भोजपुरी गाने, पोस्टर ने बढाई बेकरारी