क्या आपने देखा है खेसारी लाल का 'कांवड़ गीत', भोले के भक्तों में जगा रहे अलख

Published : Jul 09, 2025, 11:55 PM ISTUpdated : Jul 10, 2025, 12:42 AM IST
khesari lal yadav

सार

खेसारी लाल यादव का 'देवर कारी घाट' गाना सावन में फिर धूम मचा रहा है। भोले की भक्ति और खेसारी के जोशीले अंदाज ने इसे खास बनाया है। क्या है इस गाने की पूरी कहानी?

Khesari Lal Yadav Devar Kari Ghat Kanwar Song : सावन के पवित्र महीने की शुरुआत होने वाली है।  भोजपुरी सिनेमा के सुपरहिट सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव सावन  पर कांवड़ गीत लेकर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आते हैं। हालांकि उनका इसी थीम पर "देवर कारी घाट" बेहद पॉप्युलर है।

6 साल पुराना गाना,  भोजपुरी दर्शकों को पसंद शिव गीत 

ये गाना Jul 31, 2019 को B4U Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। ये तबसे और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। अपने जोश से भरे डांस और भोले की भक्ति में डूबे अभिनय ने गाने को एक अलग ही रंग दे दिया है। एक्टिंग और भक्ति गीतों के लिए मशहूर, खेसारी इस सीज़न में भी कई सारे गाने लेकर आ रहे हैं। लेकिन उनका कांवड़ गीत "देवर कारी घाट" एक बार फिर शिवभक्तों के लिए सौगात लेकर आया है।

"देवर कारी घाट" की स्टारकास्ट

"देवर कारी घाट" गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाजें दी हैं। उनकी सुरीली आवाज़ कांवड़ यात्रा की भक्ति और उत्साह को चरम पर ले जा रही हैं। इसका संगीत आशीष वर्मा ने तैयार किया है। गीत- श्याम देहाती, आजाद सिंह ने लिखा है।

 

खबर लिखे जाने तक इस गाने को 22,045,532 views मिल चुके हैं। इसे यूट्यूब चैनल पर इसे B4U Bhojpuri पर शेयर किया गया है। जिसके 11.5M subscribers हैं।  इस गाने पर इस समय युवा खूब रील्स बना रहे हैं।  वहीं कांवड़ यात्री भी मस्ती भरे इस गीत का आनंद ले रहे हैं। कई यूजर ने अपने चहेते  स्टार सावन मास की बधायआं दे रहे हैं। वहीं एक्टर भी भगवान भोलेनाथ में अपनी श्रद्दा में दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। 

खेसारी लाल यादव ने दिखाई नए गाने की झलक 

खेसारी लाल यादव लगाातार अपने अपकमिंग  गाने  की प्रिपरेशन में जुटे हूए है। वे कई सारे प्रोजेक्ट पर लगातार कार कर रहे हैं।  

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
JAN 2026 में ‘सलवरवा लाल’ ही नहीं, पवन सिंह के इन 5 गानों की मची धूम