क्या सावन में कांवड़ यात्रा पर निकले पवन सिंह, कल्लू, अंकुश राजा? शिव भक्ति में दिखे लीन

Published : Jul 09, 2025, 07:00 AM IST
bhojpuri sawan songs

सार

सावन में भोजपुरी सिंगर पवन सिंह, अरविंद अकेला कल्लू और अंकुश राजा के नए गाने रिलीज़ हो रहे हैं। इन सिंगर्स  ने कांवड़ यात्रा और शिव भक्ति के रंग में अपने गीतों से धूम मचा दी है।

Sawan 2025: सावन का महीना इस बार 11 जुलाई 2025 से शुरु हो रहा है। यूपी, बिहार समेत देश के कई राज्यों में कांवड़ यात्रा का लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं भोजपुरी सिंगर और एक्टर अपने गीत-संगीत से भक्तिमय माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। पवन सिंह, अरविंद अकेला कल्लू और अंकुश राजा अपने लेटेस्ट सावन सॉन्ग रिलीज करने के लिए तैयार है। वहीं कुछ शिव गीत रिलीज होने के बाद तहलका मचा रहे हैं।

पवन सिंह का नया गाना रिलीज को तैयार

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह सावन महीने के लिए फ्रेश सॉन्ग 9 जुलाई को रिलीज करने की तैयारी कर चुके हैं। उनके नए गाने हरियर चूड़ियां खातिर ( Hariyar Choodiya Khatir ) को लेकर फैंस में ज़बरदस्त उत्साह है। कांवड़ यात्रियों और शिव भक्तों के लिए ये गाना एनर्जी भर रहा है। एक्टर ने इसकी एक झलक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वे शिवलिंग पर दूध ढारते हुए दिख रहे हैं। वहीं उनकी को- एक्ट्रेस भी शिव भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। देखें इसकी एक झलक...

 

 

अरविंद अकेला कल्लू के कांवड़ गीत ने बांधा समां

अरविंद अकेला कल्लू ने तो कांवड़ यात्री बनकर दर्शकों और फैंस को अपना मुरीद ही बना लिया है। वे भगवा कपड़े पहने, हाथों में रुद्राक्ष की मालाएं लपेटे पूरे जोश में भगवान शिव का आव्हान कर रहे हैं। वे गले में गमछा डाले कांवड़ यात्रा में नटराज आसन बनाते हुए जोरदार नृत्य कर रहे हैं। उनकी टोली भी पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ भगवान शंकंर की आऱाधना कर रहे है। हालिय रिलीज ये सॉन्ग कल्लू के फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

 

 

कांवड़ यात्री के रूप में दिखे अंकुश राजा 

अंकुश राजा का लेटेस्ट कांवड़ यात्रा पर बेस्ड गाना भी रिलीज हो गया है। इसमें शिव आऱाधना के लिए निकल रहे अंकुश की को- एक्ट्रेस रंग बिरंगी चूडि़यों की डिमांड कर रही हैं। ये बेहद कलरफुल गाना है जिसमें पूरी टोली भोलेनाथ की आराधना करते हुए नृत्य कर रहे हैं। ये गाना भी भोलेनाथ के भक्तों को खूब पसंद आ रहा है।

 



सावन आने के पहले ही कई भोजपुरी सिंगर के शिव भक्ति में लीन गाने रिलीज हो गए हैं। वहीं कई सॉन्ग जल्द ही दर्शकों के सामने पेश किए जाएंगे। बता दें कि हर साल सावन के महीने में बड़ी तादाद में शिव भजनों का एल्बम रिलीज किया जाता है।  

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

इस कारण पवन सिंह को बिश्नोई गैंग ने धमकाया, भोजपुरी स्टार ने की पुलिस में शिकायत
धर्मेंद्र ने भोजपुरी फिल्मों में भी मचाया तहलका, इन 4 मूवीज में दिखे, चारों हिट