
Pawan Singh Sawan Song : सावन की आहट होते ही पवन सिंह के भगवान भोलेनाथ को समर्पित गाने फिर धूम मचा रहे हैं। इसमें सावन गीत और कांवड़ यात्रा वाले गाने तो फैंस के फेवरेट बने हुए हैं। यहां हम आपको 'गउरा हो हंस द ना' गाने की डिटेल के साथ उसका वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। इससे आपको गाने की जानकारी के साथ इसकी भक्तिमय धुन का भी आप आनंद ले पाएंगे।
सावन की शुरुआत होने में बस चंद दिन ही बाकी है। भगवान भोलेनाथ के मंदिरो में सजावट शुरु हो गई है। सावन सोमवार की शुरुआत होते ही पूरे देश में कांवड़िए भगवान भोलेनाम को जल ढारने (अर्पण) के लिए निकल पड़ेंगे। ऐसे भक्तिमय माहौल में भोजपुरी भजन खूब सुने जाते हैं। कशी, प्रयागराज और उत्तरप्रदेश औऱ बिहार में तो दिन भर शिव भजनों की बयार बहती रहती है।
पवन सिंह का शिव भजन ‘गउरा हो हंस द ना’ यूट्यूब पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक्टर खुद भगवान शंकर बका रूप धरे हुए हैं। वे माता पार्वती से मनुहार करते दिख रहे हैं। ये सीन सावन की छटा भी बिखेर रहा है। यूट्यूब चैनल पर इसे 5.34 करोड़ व्यूज मिले हैं। इसमें मां गौरी के किरदार में एक्ट्रेस चांदनी सिंह नजर आ रही है।
Album एल्बम :- Jai Jai Jagatpati
Song,( गाना ) :- Gaura Ho Hansi Da Na ( गउरा हो हंस द ना )
Singer ( गायक ) :- Pawan Singh ( पवन सिंह )
Lyrics ( बोल ) :- Manoj Matalbi ( मनोज मतलबी )
Music Director ( संगीतकार ) :- Chotte Baba (छोटे बाबा Basahi)
Video Director :- Devendra Tiwari
इस बीच पवन सिंह का शिव भक्ति में डूबा नया गाना भी रिलीज के लिए तैयार है। इसकी एक झलक पावर स्टार ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।