Bhojpuri Bolbam: पवन सिंह के शिव भजन की धूम, सावन सॉन्ग को मिले करोड़ों व्यूज, देखें वीडियो

Published : Jul 07, 2025, 10:57 PM ISTUpdated : Jul 08, 2025, 12:06 AM IST
Pawan Singh & Shivani Singh Song

सार

पवन सिंह के भोजपुरी बोलबम गाने 'जागी ए बाबा' ने करोड़ों व्यूज बटोर लिए हैं। भोलेनाथ के भक्तों को समर्पित यह गाना कांवड़ यात्रियों के बीच बेहद पॉप्युलर है। पवन सिंह जल्द ही एक नया भजन 'हरियर चूड़िया खातिर' भी ला रहे हैं।

Bhojpuri Bolbam Song : पवन सिंह हमेशा सीजन के मुताबिक अपने गाने रिलीज करते हैं। यही वजह है कि हर साल मुख्य त्यौहारों पर उनके ढेर सारे गाने उपलब्ध होते हैं। हर साल सावन के मौके पर पावर स्टार नए गाने लेकर आते हैं। लेकिन उनके पुराने गाने भी उतने ही पॉप्युलर हैं। यहां हम भोजपुरी बोलबम गाना जागी ए बाबा की डिटेल आपके साथ शेयर कर रहे हैं। ये बीते साल 24 जुलाई 2024 को रिलीज हुआ था। इसमें एक्टर सिंगर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे दिखाई दे रहे हैं। ये गाना शिव भक्तों और खासकर कांवड़ यात्रियों को बहुत लुभाता है।

जागी ए बाबा को मिले करोड़ों व्यूज

जेपी स्टार पिक्चर्स के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए गाने को अब तक 18,236,257 व्यूज मिल चुके हैं। इस सॉन्ग को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी आवाजों से सजाया है। इस भक्तिमय गाने में इशानी घोष भी भगवान भोलेनाथ की भक्ति दिख रही हैं। उन्होंने गाने में पारंपरिक नृत्य कौशल का प्रदर्शन किया है। इस म्यूजिक वीडियो को दीपांश सिंह ने डायरेक्ट किया है। वहीं आकर्षक डांस को विक्रम राजपूत ने कोरियोग्राफ किया है।



► Album ( एल्बम ) : जागी ए बाबा

► Song (गाना ) : Jaagi Ae Baba

► Singer ( गायक ) : Pawan Singh & Shivani Singh ( पवन सिंह और शिवानी सिंह )

► Lyrics ( बोल ) : Raushan Singh Viswash ( रोशन सिंह विश्वास )

► Music ( संगीत ) : Sargam Akash ( सरगम आकाश )

सावन का महीना शुरु होने जा रहा है। वहीं पवन सिंह भी पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नए सॉन्ग की एक झलक शेयर की है। वे इस नए गाने में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे दिखाई दे रहे हैं।  इसके साथ पावरस्टार ने कैप्शन दिया -लेके आ रहल बाड़न नया भजन –'Hariyar Choodiya Khatir' जल्दिए आवत बा ! हालांकि इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। 


 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Monalisa ने रेड फ्रॉक सूट में दिखाई अदाएं, फैंस- कहां चली लाल परी
Pawan Singh के आ रहे धांसू भोजपुरी गाने, पोस्टर ने बढाई बेकरारी