
एंटरेटनमेंट डेस्क, Shilpi Raj and Rakesh Mishra song “Haveli Pa” goes viral । भोजपुरी सिंगर, एक्टर राकेश मिश्रा का न्यू सॉन्ग “हवेली पा” इस समय जमकर धूम मचा रहा है। दरअसल म्यूजिक वीडियो में राकेश मिश्रा अपनी को- एक्ट्रेस पूजा ठाकुर “हवेली पा” बुलाते हुए दिख रहे हैं। .
“हवेली पा” एसआर के म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इसे दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है।राकेश मिश्रा अक्सर अपने गानों से धमाल मचाते रहते हैं। एक्टर- सिंगर ने एक बार दर्शकों पर जादू कर दिया है। जिससे वे सुर्ख़ियां बटोर रहे हैं।
राकेश मिश्रा ने की शिल्पी राज की जमकर तारीफ
राकेश मिश्रा और शिल्पी राज की आवाज में गाना “हवेली पा” बहुत तेजी से लोगों की ज़ुबान पर चढ़ गया है। इस गाने को लेकर राकेश मिश्रा ने कहा कि सॉन्ग बहुत धांसू है, इसकी मेकिंग में बहुत मेहनत की गई है। शिल्पी राज बेहद टेलेंटेड सिंगर हैं, उनके साथ कोई भी प्रोजेक्ट करने में बेहद आनंद आता है। इसमें बेहद शानदार डांस मूव्स फिल्माए गए हैं। राकेश मिश्रा ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि ये गाना आपको बेहद पसंद आएगा।
“हवेली पा” की स्टार कास्ट
“हवेली पा” को राकेश मिश्रा और शिल्पी राज ने अपनी आवाजें दी हैं। इसके म्यूजिक वीडियो में पूजा ठाकुर ने राकेश मिश्रा के साथ रोमांटिक अदाएं दिखाई हैं। इस गाने को दीपक ब्याहुत और खबरी लाल गुप्ता ने लिखा है। म्यूजिक आर्या शर्मा का है। म्यूजिक वीडियो को एसआरके म्यूजिक ने प्रोड्यूस किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।