कुंभ की मोनालिसा पर भोजपुरी धमाल ! 'नीली नीली अंखिया' ने उड़ाई नींद

Published : Jan 25, 2025, 08:13 PM ISTUpdated : Jan 25, 2025, 08:18 PM IST
mahakumbh viral girl monalisa makeover look

सार

कुंभ मेले में मोनालिसा की लोकप्रियता के बाद, भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके नाम पर कई गाने रिलीज़ हुए हैं। रुद्राक्ष माला बेचने से लेकर उनकी आँखों तक, सब पर गाने बन रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, kumbh mela Monalisa Bhojpuri Song: कुंभ में अपनी खूबसूरती से सुर्खियां बटोरने वाली मोनालिसा अब सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। उन्हें अब बॉलीवुड के प्रोड्यूसर ऑफर देने के लिए भी तैयार हैं। फिल्म मेकर सनोज मिश्रा कंजी आंखों वाली मोनालिसा को डॉयरी ऑफ मणिपुर में लीड रोल ऑफर करेंगे ।

मोनालिसा को मिल रहे बड़े ऑफर

वहीं कई और प्लेटफॉर्म पर उन्हें अप्रोच किया जा रहा है। इन सब के बीच भोजपुरी इंडस्ट्री कहा पीछे रहेगी। एक मोनालिसा फिलहाल रीजनल लैंग्वेज में एक्टिव नहीं हैं, वहीं अब कुंभ की मोनालिसा इस इंडस्ट्री में छा गई हैं। महाकुंभ की मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भले ही एंट्री नहीं की है, लेकिन उनके नाम और अदाओं पर खूब गाने बन रहे हैं।

कुंभ के मेला में हिलवले बाड़ू

Alok Premi Yadav  ने'कुंभ के मेला में हिलवले बाड़ू' के मुखड़ा वाला गाने को आवाज दी है। धीरज अहीर ने इसे लिखा है। Rahul Yadav ने इसका म्यूजिक दिया है। गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, वहीं खूब वायरल हो रहा है।
Song :- | मोनालिसा महाकुंभ मे

► Album :- मोनालिसा महाकुंभ मे

► Singer :- Alok Premi Yadav ( आलोक प्रेमी यादव )

► Lyrics :- Dheeraj Ahir ( धीरज अहीर )

► Music :- Rahul Yadav ( राहुल यादव )

 

 

महाकुंभ में वायरल भईली मोनालिसा

जिस तरह से ये बंजारन मेला में वायरल हुई है, इसको लेकर भी भोजपुरी गाना बन चुका है।

 Song:- Mahakumbh Me Viral Bhaili Monalisha

 Album:- महाकुंभ में वायरल भईली मोनालिसा

 Singer:- Ahmad Raj (अहमद राज )

 Lyric's:- Prakash Parwana ( प्रकाश परवाना ) 

 

'माला लेलऽ भईया हो'

मोनालिसा कुंभ मेले में रुद्राक्ष माला बेचने के लिए लोगों से गुहार लगा रही थी। वहीं उनके इस रियल एक्ट पर गाने के बोल आदर्श लाल यादव ने लिखकर उसे अपनी आवाज में गा भी दिया है। इसमें संगीत जयदेश माही ने दिया है।

 

'नीली नीली अंखिया'

मोनालिसा की कंजी और कजरारी आंखों ने सभी को प्रभावित किया है। वहीं अब इन खूबसूरत नैनों पर भोजपुरी गाना तैयार है। कृष्णा कैचा ने 'नीली नीली अंखिया' सांग के बोल लिखे हैं। संदीप मिश्रा और प्रतिभा राज की आवाज को म्यूजिक से आर्या शर्मा ने सजाया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट