अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह का रोमांटिक अंदाज़ हुआ वायरल, फैंस ने पवन सिंह को लेकर कह दी ये बात

Published : Jun 07, 2023, 06:39 PM ISTUpdated : Jun 07, 2023, 07:13 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क । भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉप्युलर एक्ट्रेस में अक्षरा सिंह को शुमार किया जाता है। पवन सिंह के बाद अब अक्षरा सिंह मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ जोड़ी जमाने में जुट गई हैं।

PREV
15

हाल ही में दोनों की मूवी जानू आईलवयू ( Jaanu I love you ) की शूटिंग पूरी हुई है। वहीं इस मूवी की रिलीज़ के पहले विक्रांत सिंह और अक्षरा सिंह ने बड़े बजट की नई मूवी साइन की है ।

25

अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत ने अपने हाथों से दिल बनाते हुए एक तस्वीर शेयर की है । अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पिक को शेयर करते हुए कहा कि मेरे दोस्त के साथ नई फिल्म ज्योति की शुरुआत, ये हम दोनों की दूसरी मूवी है।  वायरल तस्वीर में एक्ट्रेस अक्षरा ब्लू साड़ी के साथ ट्रेडीशनल लुक में नज़र आ रही हैं। वहीं विक्रांत स्कॉय ब्लू शर्ट के ऊपर ऑरेंज जैकेट पहने हुए हैं। इस तस्वीर में दोनों ने अपने हाथों से दिल की इमोजी बनाया हुआ है। वहीं इसके बीच से दोनों का हंसमुख चेहरा दिख रहा है।

35

इस मूवी का निर्देशन लाल बाबू पंडित ने किया है। भोजपुरी मूवी ज्योति का मुहूर्त 6 जून को यूपी के बाराबंकी में हुआ था ।

45

 फिल्म की उत्तरप्रदेश की डिफरेंट लोकेशन पर की जाने की जाने की प्लानिंग की है ।  इसमूवी को लेकर विक्रांत और अक्षरा सिंह दोनों एक्साइटेड हैं । 

55

भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी दर्शकों की सबसे ज्यादा पसंदीदा थी । वहीं विक्रांत सिंह के साथ भी उन्हें पसंद किया जा रहा है। दोनों की कई रील वायरल हो चुकी हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories