एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस नेहा मलिक (Neha Malik) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बता रही हैं। वैलेंटाइन वीक के बीच एक्ट्रेस का यह मजेदार वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
वीडियो के कैप्शन में नेहा मलिक ने लिखा है, "वैलेंटाइन वीक में सिंगल हूं।" वीडियो में नेहा ने व्हाइट शॉर्ट के साथ पर्पल कलर की जैकेट पहनी हुई है।
27
नेहा वीडियो में नेहा Halle Abadi के पॉपुलर सॉन्ग 'बॉयटॉय' पर डांस परफॉर्म कर रही हैं और अपने सिंगल होने की वजह से सबको मुखातिब करा रही हैं।
37
वीडियो में नेहा के डांस के साथ नीचे गाने के सबटाइटल आ रहे हैं, जिसमें लिखा है, "मैं सिंगल क्यों हूं?" इसके आगे इसकी वजह बताई गई है, जिसमें लिखा है, "सैड बॉय नहीं चाहिए, जो हर रात रोता है।"
47
नेहा के वीडियो में आगे लिखा है, "बैड बॉय नहीं चाहिए, वह बस लड़ना चाहता है। मामाज बॉय नहीं चाहिए, जो हाउसवाइफ ढूंढ रहा है। प्रिटी बॉय नहीं चाहिए, जो अंदर से गंदा होता है।"
57
वीडियो में अगली लाइन है, "टफ बॉय नहीं चाहिए, क्योंकि उनका प्यार कमजोर होता है। बकवास लड़का नहीं चाहिए, वह हमेशा धोखा देता है।"
67
नेहा के वीडियो के मुताबिक़, उन्हें लवर बॉय नहीं चाहिए, क्योंकि वह हमेशा की बात करता है। जबकि हम एक रात भी साथ नहीं बिता पाते हैं। मुझे प्लेबॉय नहीं चाहिए।"
77
नेहा मलिक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। यहां उन्हें लगभग 3.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। नेहा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जिनकी वजह से वे अक्सर चर्चा में रहती हैं।